वेनेजुएला में गहराया संकट, अब सरकार ने गुइदो के शीर्ष सहायक को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

काराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार ने अमेरिका की अवहेलना करते हुए बृहस्पतिवार को विपक्ष के नेता जुआन गुइदो के शीर्ष सहायक को गिरफ्तार कर लिया।गौरतलब है कि अमेरिका संकट से जूझ रहे देश में गुइदो को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देता है। गृह मंत्री नेस्टर रेवेरल ने गुइदो के चीफ ऑफ स्टाफ 49 वर्षीय रॉबर्टो मरेरो पर ‘‘आतंकवादी गुट’’ का नेतृत्व करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस गुट पर कोलंबिया और मध्य अमेरिकी सैनिकों की मदद से सरकार पर हमला करने का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि मरेरो के घर पर छापे में हथियार और विदेशी मुद्रा बरामद की गई। उन्होंने बताया कि मरेरो के 34 वर्षीय अंगरक्षक लुईस पेज को भी गिरफ्तार किया गया है और उस पर भी ऐसे ही आरोप लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: जुआन गुएडो ने लोगों से मादुरो के खिलाफ सड़कों पर उतरने की अपील की

इनके सहयोगियों की तलाश भी की जा रही है। बाद में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा कि वह आतंकवादी समूहों से लड़ने के लिए उन्हें जेल में डालने से भी नहीं हिचकिचाएंगे। इस गिरफ्तारी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा हो गई। 

प्रमुख खबरें

RBI Action के बाद Paytm का बड़ा U-Turn, NBFC लाइसेंस लेने की योजना से किया इनकार

One Year Of Operation Sindoor: जब Indian Air Force की दहाड़ से थर्राया था Pakistan, जानें शौर्य की पूरी कहानी

Tiffin Packing Tips: 42 डिग्री गर्मी में भी Lunch Box रहेगा Fresh, अपनाएं ये 5 स्मार्ट किचन हैक्स

Gold-Silver Market में लगी आग, Middle East की एक खबर से कीमतों में आया ज़बरदस्त उछाल