दिल्लीवासियों के कल्याण के लिए किया दिन-रात काम, भाजपा ने मुझे आतंकवादी कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए दिन-रात काम किया और बदले में भाजपा उन्हें ‘‘आतंकवादी’’ बुला रही है। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के केजरीवाल को कथित तौर पर आतंकवादी कहने की मीडिया खबरों को ट्विटर पर साझा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह लोगों के कल्याण के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ पांच साल दिन-रात मेहनत करके दिल्ली के लिए काम किया। दिल्ली के लोगों के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया। राजनीति में आने के बाद बहुत कठिनाइयों का सामना किया ताकि लोगों का जीवन बेहतर कर सकूं। बदले में आज मुझे भारतीय जनता पार्टी आतंकवादी कह रही है ... बहुत दुख होता है..।’’

इसे भी देखें: आपत्तिजनक बयानों में कांग्रेस-भाजपा की स्थिति बराबर, जरा सुन लो कौन क्या कह रहा ?

प्रमुख खबरें

लंबे समय के लिए कौन है बेहतर- CNG या इलेक्ट्रिक कार? आसान भाषा में समझें पूरा कैलकुलेशन

Lovlina Borgohain की सेमीफाइनल में एंट्री, CWG 2026 में भारत के लिए पहला Medal पक्का कर अब Gold पर नजर

IRGC का Ali Al Salem Air Base पर विध्वंसक हमला, US Army की मौत पर Pentagon के आंकड़ों पर उठे सवाल

NEET Paper Leak: बिहार में CS की सख्त बैठक, अफसरों को उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश