Weirdest Dating Rituals । लड़के नहीं बल्कि लड़कियां चॉकलेट देकर करती हैं प्रपोज, इन देशों में निभाई जाती हैं डेटिंग की बड़ी ही अजीब रस्में

By एकता | Jan 30, 2023

दुनियाभर में मौजूद देशों में शादी को लेकर कई अजीबो-गरीब रीति-रिवाज बने हुए हैं, जिनके बारे में आपने सुना या पढ़ा तो होगा ही। लेकिन क्या आपको पता है कि शादी की ही तरह कई देशों में डेटिंग को लेकर भी कुछ मजेदार परंपराएं बनी हुई हैं, जिनको लोग आज भी फॉलो करते हैं। डेटिंग को रिश्ते का पहला पड़ाव माना जाता है। यहीं वजह है कि डेटिंग एक रिश्ते में कई मायनों में अहम मानी जाती है। इंडियन सोसियटी की बात करें तो यहाँ कपल घरवालों की नजरों से छुपछुपा कर डेट करते हैं, जो सुनने में आपको बड़ा ही नार्मल सा लगेगा। लेकिन यहीं बात शायद बाहर के देशों के लोगों को सुनने में अजीब लगे। ठीक ऐसे ही बाहर के देशों में कुछ ऐसी डेटिंग प्रथाएँ मौजूद हैं, जिनके बारे में सुनकर शायद आपको हंसी आ जाए।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice । फिजूलखर्ची की वजह से हो रहे हैं झगड़ें? इन टिप्स की मदद से पार्टनर के साथ मिलकर आसानी से कर पाएंगे बचत

पोलैंड- इस देश में लड़का और लड़की जिस भी व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में आना चाहते हैं या फिर उनके साथ रिश्ता बनाना चाहते हैं तो वह उन्हें परफ्यूम गिफ्ट में देते हैं। इसके अलावा डाइंगस डे पर पोलैंड में लड़के और लड़कियां एक-दूसरे पर पानी या परफ्यूम का छिड़काव करते हैं। यह दो लोगों के एक-दूसरे को पसंद करने का संकेत माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Intimacy In Winter । सर्दियों के मौसम में बिगड़ रहें हैं रोमांटिक पलों के मजे? इन टिप्स की मदद से लें भरपूर आनंद

चीन- चीन में मियाओ समुदाय के लोगों द्वारा सिस्टर्स मील फेस्टिवल मनाया जाता है, इसे चीन का 'वैलेंटाइन डे' भी माना जाता है। इस फेस्टिवल के दौरान लड़कियां यहाँ मौजूद लड़कों को रंगीन चावल का कटोरा देती हैं। इन कटोरे के अंदर चावलों के नीचे लड़कियां एक सुराग छिपाती हैं, जो उनके दिल का हाल बया करता है। अगर चावल के नीचे लड़की ने लहसुन या काली मिर्च छुपाई है तो इसका मतलब यह है कि उसे लड़के में बिलकुल भी दिलचस्पी नहीं है। लड़की ने यदि चावल के साथ एक चॉपस्टिक दी है तो इसका मतलब है कि वह लड़के को इज्जत से रिश्ते के लिए मना कर रही है। वहीं अगर लड़की दो चॉपस्टिक दे रही है तो इसका मतलब है कि वह लड़के के साथ रिश्ते बनाने में दिलचस्पी रखती है।

प्रमुख खबरें

IMD ने जारी किए आंकड़े, इस साल Monsoon में सामान्य से 13 फीसदी कम दर्ज हुई बारिश

PM Modi ने कैप्टन Smit Machhar को बताया नायक, 174 यात्रियों की बचाई जान

Asian Games Volleyball: क्वार्टर फाइनल में Pakistan से 0-3 से हारा भारत

Merchant Navy Officer Murder | साथ नहीं रहना था तो छोड़ देती, टुकड़े क्यों किए? अदालत परिसर में फफक-फफक कर रोई मां, 15 दिन बाद तय होगा हैवानों का अंजाम!