दिग्गज अभिनेता इरफान खान की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट

By रेनू तिवारी | Apr 28, 2020

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान की अचानक तबियत बिगड़ने के बार अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। देश भर में चल रहे लॉकडाउन के बीच, अभिनेता को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी आधिकारिक तौर पर उनके सोशल मीडिया से दी गई है। इरफान खान के आधिकारिक प्रवक्ता ने बयान जारी करके कहा कि “हां, यह सच है कि इरफान खान को कोलन संक्रमण के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसकी सेहत की जानकारी हम सभी को अपडेट करते रहेंगे। वह डॉक्टर के निरीक्षण में है।

इसे भी पढ़ें: सलमान खान के बाद अब सोना महापात्रा के निशाने पर शाहरुख, जालिमा गाने के जरिए किया हमला 

उनकी ताकत और साहस ने उन्हें अब तक लड़ाई और लड़ने में मदद की है हमें आशा है कि शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं से वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।” 53 वर्षीय अभिनेता को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, और उनकी पत्नी सुतापा सिकदर और दो बेटे उनके साथ हैं।

इसे भी पढ़ें: रामायण के लक्ष्मण का दिखा सेक्सी अंदाज, अंडरवॉटर रोमांस की थ्रोबैक फोटो वायरल

अभिनेता इरफान खान तब से बीमार हैं, जब उन्हें कुछ समय पहले न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था, उसका इलाज लंबे  समय से चल रहा है। इरफान फिलहाल अपनी मां के खोने का शोक मना रहे हैं। अभिनेता की मां सईदा बेगम ने शनिवार को जयपुर में अंतिम सांस ली, जहां वह रहती थीं। हालाँकि चल रहे लॉकडाउन के कारण, अभिनेता शारीरिक रूप से अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे और कथित तौर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने अंतिम संस्कार में शमिल हुए थे। 

प्रमुख खबरें

जिंदा नहीं लौटेंगे...अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की हिला देने वाली धमकी

ईरान के 90 ठिकानों पर पहले बरसाए ताबड़तोड़ बम, फिर कहा- अब हो गया! ये है ट्रंप का वॉर ऑफ स्टाइल

Ram Mandir Donation Scam: अखिलेश यादव ने Trust के पुनर्गठन की मांग की, BJP पर साधा निशाना

अमेरिका-कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंगस्टर्स पर बड़ा एक्शन, हत्या, जबरन वसूली और ड्रग्स से जुड़े आरोपों में चार्जशीट दाखिल