सलमान खान के बाद अब सोना महापात्रा के निशाने पर शाहरुख, जालिमा गाने के जरिए किया हमला

a
रेनू तिवारी । Apr 28 2020 5:22PM

सोना महापात्रा ने फिल्म रईस को सबसे मशहूर सॉन्ग जालिमा की तर्ज पर एक गाना बनया है जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस गाने को बोल के माध्यम से सोना ने इंडस्ट्री में मेल-फीमेल के साथ भेदभाव का वर्णन किया है।

बॉलीवुड की सिंगर सोना महापात्रा अपने काम के लिए कम लेकिन अपने बेबाक बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। हाल ही में उन्होंने सलमान खान पर निशाना साथा था और गंभीर आरोप लगाया था लेकिन अब सोना महापात्रा नके निशाने पहल शाहरुख खान है। सोना ने इस बार बॉलीवुड के गाने में कैसे मेल-फीमेल को लेकर फर्क किया जाता है उसके बारे में कुछ खुलासे किए हैं।

इसे भी पढ़ें: रामायण के लक्षण का दिखा सेक्सी अंदाज, अंडरवॉटर रोमांस की थ्रोबैक फोटो वायरल

सोना महापात्रा ने फिल्म रईस को सबसे मशहूर सॉन्ग जालिमा की तर्ज पर एक गाना बनया है जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस गाने को बोल के माध्यम से सोना ने इंडस्ट्री में मेल-फीमेल के साथ भेदभाव का वर्णन किया है। उनका मकसद हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में गायिकाओं के प्रति होने वाले व्यहार को इस वीडियो के जरिए दर्शाना है।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो को ऑनलाइन किया जाएगा रिलीज

उन्होंने गाने में काफी ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा उन्होंने गायकों और संगीतकारों के साथ इंडस्ट्री में क्या-क्या होता है उसके बारे में बात की। उन्होंने कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री में गायक और संगीतकारों को किसी भी प्रकार की कोई रॉयल्टी नहीं मिलती। कलाकारों को स्टेज कॉन्सर्ट्स करने पड़ते हैं पैसे कमाने के लिए। इस समय लॉकलाउन है जिसके कारण कोई भी इवेंट नहीं हो रही। संगीत कारों को इस समय काफी नुकसान हो रहा है। कुछ ऐसे भी है जिनका खर्चा ईवेंट के भरोसे ही चलता हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का ट्वीटर अकाउंट बंद कर दिया गया क्योंकि रंगोली काफी अपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करती थी। रंगोली चंदेल के बयानों को सोना महापात्रा ने अजादी से जोड़ कर उनका समर्थन किया था। जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़