खेल पत्रकार वी के चंद्रमौली का निधन, 92 वर्ष के उम्र मे हुआ निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2022

चेन्नई। ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ के लिये 40 से ज्यादा वर्षों तक काम कर चुके अनुभवी खेल पत्रकार वी के चंद्रमौली का यहां कोविड-19 संबंधित जटिलताओं के कारण शनिवार को निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 92 वर्ष के थे। उनके परिवार में एक बेटा, दो बेटियां, तीन परपोते और दो परपोती हैं।

इसे भी पढ़ें: दर्शकों के बिना होगा विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच, चार मार्च से शुरू होगा मैच

एक मार्च 1931 को जन्में चंद्रमौली ने अपने करियर में कई बड़ी प्रतियोगितायें कवर कीं जिसमें बैंकाक एशियाई खेल, रणजी ट्राफी और शतंरज टूर्नामेंट शामिल हैं। उनके बेटे वी सी श्रीधरन ने पीटीआई से कहा, ‘‘उन्होंने पीटीआई के लिये 40 से ज्यादा वर्ष तक काम किया और इससे पहले वह सात वर्षों तक चित्तूर में ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ अखबार से भी जुड़े हुए थे।

प्रमुख खबरें

CM Dhami ने नववर्ष के मद्देनजर कानून-व्यवस्था, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

संतों की आपत्तियों के बाद Sunny Leone का मथुरा में कार्यक्रम रद्द

Delhi Cabinet ने दिल्ली जन विश्वास विधेयक को मंजूरी दी

केंद्र सरकार गरीबों से भोजन छीनने के लिए वीबी-जी राम जी अधिनियम लाई: CM Mann