कर्नाटक का जामिया मस्जिद है हिंदू मंदिर? विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान चालीस का जाप करने पर अड़े, सुरक्षा बढ़ाई गई

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2022

कर्नाटक के मांड्या जिले में जामिया मस्जिद की परिधि के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हिंदू संगठनों ने शनिवार को मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करने और विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। जिसके बाद मांड्या में जामिया मस्जिद के बाहर सैकड़ों की तादाद में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता जुट गए। विहिप की और बजरंग दल की ओर से जामिया मस्जिद को मंदिर बताते हुए हनुमान चालीसा का जाप करने की बात कही गई। हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं की भीड़ देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

इसे भी पढ़ें: खत्म होने का नाम नहीं ले रहा Hijab विवाद ! 6 छात्राएं क्लास में हिजाब पहनकर शामिल होने की कर रही थी जिद, कॉलेज ने किया संस्पेंड

गौरतलब है कि विहिप और बजरंग दल ने 20 मई को मांड्या जिला आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की कि जामिया मस्जिद में ज्ञानवापी मस्जिद की तर्ज पर सच्चाई का पता लगाने के लिए एक सर्वेक्षण किया जाए। हिंदू संगठनों ने दावा किया है कि मस्जिद का स्थान पहले एक हनुमान मंदिर था, जिसे ध्वस्त कर दिया गया था और उसके ऊपर मस्जिद बनाई गई थी। हिंदू संगठनों ने मांड्या के कुवेम्पु सर्कल से विवादित मस्जिद तक श्रीरंगपटना चलो नाम से एक विरोध मार्च का आह्वान किया था। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से अनुमति मांगी थी लेकिन अनुमति से इनकार कर दिया गया था। इसके बावजूद समूह विरोध मार्च निकाल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन