VHP ने सलमान खुर्शीद की किताब पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की

By सत्य प्रकाश | Nov 12, 2021

अयोध्या। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' के चैप्टर पर विवाद शुरू हो गया है। आरोप है कि किताब के पेज नंबर 113 में हिंदुत्व के मौजूदा रूप की तुलना आईएसआई और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से की गई है। रामनगरी के संत- महंत गुस्से में है। संतो ने सलमान खुर्शीद को मानसिक दिवालियापन दूर करके हिंदुत्व को समझने की सलाह दी है ।वहीं दूसरी तरफ विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने किताब पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा एमएलसी संजय निषाद के प्रभु श्रीराम पर अमर्यादित बयान से संत नाराज, कानूनी कार्यवाही की मांग की 

हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास और राम कचहरी मंदिर के महंत शशिकांत दास ने कहा हिंदुत्व सबके सुख सम्मान और उद्धार की बात करता है । इस तरह की बात करके वे अपने को आतंकवादियों का समर्थक घोषित कर रहे हैं। वीएचपी के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने किताब पर तत्काल प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है। कहा है यह उसी पार्टी के लोग हैं जिन्होंने रामसेतु पर हथोड़ा चलाने का फरमान जारी किया था। आज इनके शीर्ष नेता मंदिरों के चक्कर काट रहे हैं और ये हिंदुत्व को आतंकवादी बता रहे हैं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार