Victoria Beckham ने लेस वाली मिनी ड्रेस में फ्लॉन्ट किए टोंड एब्स, कहा था - 'फिर से सेक्सी महसूस करना चाहती हूँ'

By प्रिया मिश्रा | Jun 28, 2022

इंटरनेशनल सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बैकहम अपने लुक्स और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। विक्टोरिया की खूबसूरती के दुनियाभर में लाखों फैंस हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। विक्टोरिया की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में विक्टोरिया ऑल ब्लैक ऑउटफिट में बेहद स्टाइलिश नज़र आईं। विक्टोरिया की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी तारीफ़ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।  


48 साल की विक्टोरिया ने हाल ही में Le Papier Simon Porte Jacquemus फैशन शो अटेंड किया। इस दौरान विक्टोरिया ऑल ब्लैक आउटफिट में बेहद गॉर्जियस नजर आ रही थीं। उन्होंने ब्लैक कलर की लेस मिनी ड्रेस पहनी थी, जिसे उन्होंने थाई हाई हील्स के साथ पेयर किया था। विक्टोरिया की लेस वाली ड्रेस में उनके टोंड एब्स साफतौर पर नजर आ रहे थे। डिजाइनर ने अपने लुक को ब्लैक ब्लेजर और संग्लासेस के साथ कंप्लीट किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को कर्ल करके खुला छोड़ा था, जो उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक कलर का हैंडबैग भी कैरी किया था।


इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए विक्टोरिया ने लिखा,"@Jacquemus से पहले # VBPSS23 पहने हुए।" आपको बता दें कि विक्टोरिया पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बैकहम की पत्नी हैं। विक्टोरिया को देखकर कोई नहीं कहेगा कि वे चार बच्चों की मां हैं। फैशन और स्टाइल के मामले में विक्टोरिया काफी  आगे हैं। कुछ समय पहले विक्टोरिया ने ग्राज़िया मैगज़ीन में स्वीकार किया था कि वह कोविड महामारी के बाद "फिर से सेक्सी महसूस करना" चाहती हैं।

 

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Gautam Buddha Nagar में धारा 163 लागू, नव वर्ष पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात होगा भारी पुलिस बल

Germany के एक बैंक में लाखों यूरो की संपत्ति की चोरी

Delhi Airport पर एक यात्री की जींस के अंदर छिपाकर रखा गया लगभग 200 ग्राम सोना जब्त