चुनावों में जीत लोगों के मोदी के नेतृत्व में भरोसे का प्रमाण, कांग्रेस का हुआ सफाया : अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2022

गांधीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां कहा कि चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘प्रचंड’ जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को सुरक्षित, समृद्ध और शक्तिशाली बनाने के लिए शुरू की गई नीतियों और परियोजनाओं की स्वीकृति का प्रमाण है। शाह ने यह भी कहा कि इन चार राज्यों- उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में कांग्रेस का करीब-करीब सफाया हो गया। केंद्रीय मंत्री भोयन मोती गांव में एक सभा को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने गुजरात में अपने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के 34 गांवों के लिए 22 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड की जीत ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लोगों का भरोसा दिखाया है।’’

इसे भी पढ़ें: 67 साल की रामकली को हुआ 28 साल के भोलू से प्यार, Live-In में रहने के लिए दोनों पहुंचे कोर्ट

शाह ने कहा, ‘‘भाजपा की यह प्रचंड जीत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की स्वीकार्यता को दर्शाती है। भारत को सुरक्षित, समृद्ध और शक्तिशाली बनाने के लिए नरेंद्रभाई द्वारा चलाए गए अभियान पर जनता की स्वीकृति की मुहर भारी जीत है।’’ उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी ने हमेशा ‘‘सबके लिए, सभी के समावेशी विकास के लिए अथक प्रयास किया।’’ शाह ने कैंसर जागरूकता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘मोदी ने गरीबों, किसानों या कारखाने के कर्मचारी सहित सभी वर्गों के स्वास्थ्य की परवाह की।’’

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने देश में 100 करोड़ लोगों को कवर किया है। उन्होंने कहा, ‘‘बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच और रियायती दवाओं के लिए जन औषधि केंद्र के साथ, इन योजनाओं का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। मेरा मानना है कि आज जो जागरूकता पैदा हुई है उससे भारत स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दुनिया में नंबर एक बनेगा।’’ अहमदाबाद के सोला सिविल अस्पताल में गुजरात के पहले ऑडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी कॉलेज और डाइट सेंटर की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

CM Rekha Gupta ने जारी किया Winter Action Plan, दिल्ली में Non BS-VI गाड़ियों की एंट्री पर रोक

Suvendu Adhikari केस में पुलिस को नहीं मिला आपत्तिजनक सामान, High Court में दी रिपोर्ट

Cockroach Home Remedies: Kitchen में लहसुन और तेजपत्ता भगाएंगे छिपकली व Cockroach, केमिकल स्प्रे से बचें

Asian Games Tennis: Sumit Nagal और दक्षिणेश्वर सुरेश पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे