Uttarakhand Alaknanda Bus Tragedy | बदरीनाथ जा रही मिनी बस अलकनंदा में गिरी, दो की मौत और दस लापता | Video

By रेनू तिवारी | Jun 26, 2025

चारों धाम के कपाट खुल चुके हैं और लोगों ने अपनी यात्राएं भी जारी कर दी है। मानसून के कारण काफी ज्यादा बारिश हो रही है लेकिन यात्रियों ने अपनी यात्रा को जारी रखा। लेकिन कई बार प्रकृति और इंसान की लापरवाही जान की दुश्मन हो जाती है। एक दर्दनाक हादला इसी वजह से  रुद्रप्रयाग में हुआ। उत्तराखंड में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग और गौचर के बीच घोलतीर गांव के पास बृहस्पतिवार तड़के तीर्थयात्रियों से भरी एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 10 अन्य लापता हैं।

कुल 31 यात्रियों की क्षमता वाली मिनी बस में, हादसे के समय चालक समेत 20 श्रद्धालु सवार थे और वह बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी। बचाव दलों ने बताया कि हादसे के दौरान वाहन में सवार कुछ श्रद्धालु पहाड़ी पर ही छिटक कर घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Naxalites Encounter | नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़, दो महिला नक्सलियों को मार गिराया

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं जबकि 10 यात्री नदी में समा गई मिनी बस के साथ ही लापता हो गए। राहत एवं बचाव कार्यों में नदी का तेज बहाव चुनौती बना हुआ है लेकिन बचाव दल स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लगातार श्रद्धालुओं की खोजबीन कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood के बाद Glacial Lakes का वैज्ञानिक आकलन जरूरी, शोधकर्ताओं ने जताई चिंता

Sugar Mill Prices में 20% की भारी गिरावट, Retail Market में आम आदमी के लिए जल्द सस्ती होगी चीनी

Digital Arrest का शिकार बना Bhopal का बुजुर्ग दंपति, ठगों ने हड़पे ₹22 लाख

Pralhad Joshi बोले: 500 GW Green Energy लक्ष्य के लिए 30 लाख करोड़ का निवेश जरूरी