Jaffar Train Hijack का ये वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा, पाकिस्तान के उड़े होश

By अभिनय आकाश | Mar 12, 2025

पाकिस्तान के जाफर एक्सप्रेस ट्रेन का पहला वीडियो सामने आ चुका है। तस्वीरें पाकिस्तान के रौंगटे खड़े कर रहे हैं। ये ट्रेन इस बात से बिल्कुल अंजान थी कि आगे कितना बड़ा खतरा उनका इंतजार कर रहा है। बीएलए के लड़ाकों ने ये वीडियो जारी कर एक एक पल का हिसाब पूरे पाकिस्तान को दे दिया। किस तरीके से बीएलए ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया उसका वीडियो अब जारी हो चुका है। बीएलए की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें ट्रेन ट्रैक पर दौड़ती हुई तेजी से आगे बढ़ रही थी। तभी अचानक एक जोरदार धमाका रेलवे ट्रैक पर होता है। ट्रेन यहीं पर रूक जाती है। इसके बाद ये ट्रेन बाधित होती है और उसके बाद अगली तस्वीर नजर आती है। जिसमें बीएलए लड़ाके पड़ाड़ पर नजर आ रहे हैं। वहीं पहड़ा के नीचे की तरफ उन लोगों को होस्टेज बनाकर रखा गया है जो ट्रेन में मौजूद थे। होस्टेजेज के वीडियो भी बीएलए के लड़ाकों ने जारी किए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan Train Hijack पर आया सबसे बड़ा अपडेट, झूठ बोल रहे शहबाज शरीफ? एक भी आतंकी नहीं मरा!

पेशावर रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी तारिक महमूद ने कहा कि लोगों को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। बीएलए ने दावा किया कि उसने ट्रेन को पटरी से उतारकर उसे अपने काबू में कर लिया। समूह ने कहा कि उसने छह सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी है। बीएलए ने एक बयान में चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान की सेना कोई अभियान चलाती है, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। इस समूह पर पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका में प्रतिबंध है। बलूचिस्तान में पिछले एक साल में आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले वर्ष नवंबर में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया था जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी और 62 अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद रेलवे ने कई सेवाएं स्थगित कर दी थीं। 

प्रमुख खबरें

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश