विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी जिंदगी और सिनेमा के सफर पर लिखी किताब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2021

नयी दिल्ली। फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी जिंदगी और सिनेमा के सफर पर एक किताब लिखी है, जो इस महीने के अंत में जारी की जाएगी। इसमें उन्होंने अपने लंबे समय के सहयोगी एवं पटकथा लेखक अभिजात जोशी के साथ अपने अभी तक के अनुभव को साझा किया है। प्रकाशक ‘पेंगुइन’ ने बताया कि कितब में ‘‘ समकालीन हिंदी सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं में से एक के सोचने, काम करने के तरीके और उनके जुझारूपन के बारे में’’ बयां किया गया है।

इसे भी पढ़ें: 'राजनीति में एंट्री करें रजनीकांत', चेन्नई में रजनीकांत के समर्थकों का प्रदर्शन

चोपड़ा ने कहा, ‘‘ अभिजात जोशी के साथ सिनेमा और जीवन के बारे में बात करके मुझे बहुत मजा गया। मेरे इस दुनिया से जाने के बाद शायद कभी कोई कहीं इस किताब को पढ़े और कहे कि कश्मीर के एक छोटे से मोहल्ले के एक व्यक्ति के बड़े सपने थे और उसने अपनी आत्मा को बेचे बिना उसे हासिल किया ..... तो मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता?’’ वहीं, जोशी ने चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि वह हर पल को जीने में विश्वास रखते हैं और उन्हें परिवार,सिनेमा, भोजन और ‘वाइन’ से बेहद प्यारहै।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर