एक्टिंग के बाद विद्युत जामवाल ने शुरू की नयी पारी, प्रोडक्शन हाउस का किया ऐलान

By रेनू तिवारी | Apr 19, 2021

19 अप्रैल 2021  को सिनेमा में 10 साल पूरे करने वाले विद्युत जामवाल ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'एक्शन हीरो फिल्म्स' की घोषणा की है। विद्युत जामवाल ने अपने प्रोडक्शन हाउस को खोलने की घोषणा सोशल मीडिया पर की है। एक्शन स्टार विद्युत ने सह-निर्माता अब्बास सैय्यद के साथ नया बिजनेस शुरू किया है। अभिनेता ने 2011 की फिल्म 'फोर्स' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। विद्युत अब इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्शन स्टार में से एक है।

इसे भी पढ़ें: 220 फिल्मों में किया काम, सामाजिक कार्य से जीता लोगों का दिल, ऐसे थे पद्म श्री विजेता विवेक 

डेडलाइन के साथ एक साक्षात्कार में, विद्युत् जामवाल ने फिल्म निर्माण में उद्यम करने के अपने फैसले पर खुल कर बात की। उन्होंने कहा, "यह यात्रा योजनाबद्ध नहीं थी। मैं एक सेना की पृष्ठभूमि से आता हूं, मेरे लिए यह अभिनय केवल एक सपना था। मुझे विश्वास नहीं था कि मैं यह बन सकता हूं जो मैं आज हूं। मैं सिर्फ काम करना चाहता हूं। आज मैं एक स्टंटमैन बन गया,पहले में महत्वाकांक्षी नहीं हुआ करता था छोटे रोल करता था। मुझे पता था कि मेरी भूमिका चाहे कितनी भी छोटी हो, लेकिन मेरे काम को मैं इतने अच्छे से करता था कि कोई उसे अनदेखा वन मैं इतना अच्छा होगा कि कोई भी मुझे अनदेखा नहीं कर सकता। " 

प्रमुख खबरें

Ramesh Chennithala ने निजी चैनल पर पुलिस Raid में ज्यादती के आरोपों को नकारा

Asian Games 2026 में Soft Tennis Team Event से बाहर हुआ India, अब Singles में चुनौती

Niphad में UBT नेता के विरोध पर भड़का प्रशासन, Chief Officer ने पुलिस कार्रवाई की मांग की

Hyderabad में KCR परिवार के खिलाफ Congress के बैनर, 388 एकड़ जमीन की 30 दिन में होगी जांच