जुलाई में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने जा रहे हैं विद्युत् जामवाल, बहुत ही खूबसूरत है वेडिंग डेस्टिनेशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2022

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल की मूवी खुदा हाफ़िज़ 2 इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। हालांकि, एक्टर अपनी मूवी के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विद्युत इसी महीने अपनी मंगेतर नंदिता मेहतानी के साथ शादी कर सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में विद्युत ने फैशन डिजाइनर नंदिता से सगाई की थी। अब दोनों की शादी की खबरें जोरों पर हैं।

इसे भी पढ़ें: पल्लवी जोशी की भतीजी ने डेब्यू वेब सीरीज में लगाया है बोल्डनेस का जबरदस्त तड़का, देखकर लोगों का हुआ बुरा हाल

आपको बता दें कि सितंबर 2021 में विद्युत और नंदिता ने ताजमहल के सामने एक तस्वीर पोस्ट करके अपनी सगाई की घोषणा की थी। गौरतलब है कि नंदिता की पहली शादी करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के साथ हुई थी। हालांकि, 2003 में दोनों का तलाक हो गया था। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो विद्युत जल्द ही आईबी17 और शेर सिंह राणा जैसी फिल्मों ने नजर आएंगे।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें