Hawaii में छुट्टियाँ मानने के बाद वापस लौटे रणवीर-दीपिका, रोमांटिक तस्वीरों ने लूट लिया फैंस का दिल

ranveer and deepika
instagram

हाल ही में रणवीर के जन्मदिन के मौके पर दोनों Hawai गए थे। रणवीर और दीपिका ने अपने वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दोनों स्टार्स की इन रोमांटिक तस्वीरों को देखकर फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों के फैंस उनकी फोटोज देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। रणवीर-दीपिका जब भी साथ में कोई तस्वीर शेयर करते हैं तो वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। हाल ही में रणवीर के जन्मदिन के मौके पर दोनों Hawai गए थे। रणवीर और दीपिका ने अपने वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दोनों स्टार्स की इन रोमांटिक तस्वीरों को देखकर फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं।

इसे भी पढ़ें: रणवीर सिंह बने शाहरुख़-सलमान के पड़ोसी, बांद्रा में खरीदा 119 करोड़ रूपए का Quadruplex अपार्टमेंट

रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी फोटोज शेयर की हैं। जिसमें से पहली फोटों में वे सेल्फी क्लिक करते नजर आ रहे हैं। जबकि दीपिका उनके सिर पर किस कर रही हैं। बाकी की फोटोज में बीच और पहाड़ों की खूबसूरत तस्वीरें हैं। इसके साथ रणवीर ने दीपिका की साइक्लिंग करते हुए वीडियो भी पोस्ट की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- "तुम्हें प्यार करने से प्यार है।"

इसे भी पढ़ें: पल्लवी जोशी की भतीजी ने डेब्यू वेब सीरीज में लगाया है बोल्डनेस का जबरदस्त तड़का, देखकर लोगों का हुआ बुरा हाल

वहीं दीपिका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रिप की फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर की है जिसमें रणवीर सिंह को कहते हुए सुना जा सकता है 'दीपिका वर्सेस वाइल्ड में स्वागत है।' इसके अलावा उन्होंने ट्रिप पर अपने खाने की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। पोस्ट शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन ने लिखा, 'हमारे जीवन में भरपूर मात्रा में अनुभव और रोमांच हो।'

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़