विजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी साव ने जड़ा दोहरा शतक, संजू सैमसन का तोड़ा रिकॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

जयपुर। पृथ्वी साव ने विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट चैम्पियनशिप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जिनके 152 गेंद में नाबाद 227 रन की मदद से मुंबई ने पुडुच्चेरी के खिलाफ एलीट ग्रुप डी के मैच में चार विकेट पर 457 रन बनाये। भारत के लिये पांच टेस्ट और पांच वनडे खेल चुके साव ने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2019 में गोवा के खिलाफ नाबाद 212 रन बनाये थे। लिस्ट ए क्रिकेट में साव का यह पहला दोहरा शतक है। उन्होंने अपनी पारी में 32 चौके और पांच छक्के जड़े। वह लिस्ट ए में दोहरा शतक जमाने वाले आठवें भारतीय बन गए। विजय हजारे ट्रॉफी में यह चौथा दोहरा शतक था। यह टूर्नामेंट में साव का दूसरा शतक भी है जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 105 रन बनाये थे।

इसे भी पढ़ें: तीन विश्व कप की मैचों के लाइव स्ट्रीम करेगी IMG, ICC से किया करार

लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अली ब्राउन के नाम है जिन्होंने 268 रन बनाये थे। मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिये भेजने का पुडुच्चेरी का फैसला गलत साबित हुआ। साव के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 58 गेंद में 133 रन बना डाले। आदित्य तारे ने सात चौकों की मदद से 56 रन बनाये और दूसरे विकेट के लिये 153 रन जोड़े। यादव ने अपनी पारी में 22 चौके और चार छक्के लगाये और तीसरे विकेट के लिये 201 रन की साझेदारी की।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड