खुद को बिन पेंदी का लोटा साबित करने में जुटे हैं विक्रमादित्य, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की लोकप्रियता से भी परेशान हैं कांग्रेस विधायक: भाजपा

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 11, 2021

शिमला।   कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि वह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए जयराम सरकार की तारीफ करते हैं, लेकिन आज उनकी माता चुनाव मैदान में उतरी हैं तो उन्हें कहीं कोई विकास नजर नहीं आ रहा। जबकि अपने इलाके में हुए विकास का श्रेय लेने के लिए तो विक्रमादित्य सोशल मीडिया पर दिन रात जुटे रहते हैं। यह दिखाता है वह खुद को बिन पेंदी का लोटा साबित करने में जुटे हुए हैं। वो कम से कम एक बात पर तो कायम रहें। या तो विकास हुआ है या फिर नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें: कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश रवि मलिमठ को दी गई गरिमापूर्ण विदाई

जम्वाल कहा कि खुद को श्री कृष्ण का वंशज बताने वाले विक्रमादित्य सिंह को भगवान श्री राम से क्या समस्या है, जो उनके नाम पर वोट नहीं चाहिए। जबकि उनकी माता प्रतिभा सिंह श्रद्धांजलि के नाम पर चुनावी मैदान में उतरी हैं और स्व. वीरभद्र सिंह के नाम को ही अपना चुनावी एजेंडा बना चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: रतन सिंह पाल को विधानसभा भेजना आपके जिम्मे, विकास मेरे जिम्मे: जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल करने पर भी भाजपा नेता ने विक्रमादित्य ने आलोचना की। जम्वाल कहा कि विक्रमादित्य सिंह समेत सभी कांग्रेसी नेता जयराम ठाकुर की लोकप्रियता से परेशान हैं और जब विकास के मुद्दे पर वे उन्हें घेर नहीं पा रहे तो अमर्यादित भाषा इस्तेमाल करने पर उतर आए हैं। जयराम सरकार के विकास कार्यों पर सवाल उठाने से पहले विक्रमादित्य सिंह यह बताएं कि प्रतिभा सिंह दो बार सांसद रही हैं, उनका मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए क्या योदान रहा है।

प्रमुख खबरें

Kanpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में फायरिंग, 4 लोग जख्मी

Rajasthan Panchayat Election: 27 जिलों की 3716 ग्राम पंचायतों में तीसरे चरण का मतदान शुरू

सोनम वांगचुक का आरोप: Ladakh प्रशासन असहमति दबाने के लिए चुनिंदा कार्रवाई कर रहा

US House of Representatives चुनाव में ‘समोसा कॉकस’ का विस्तार, नए भारतीय-अमेरिकी सांसद शामिल