US में भारतीय राजदूत Vinay Mohan Kwatra ने सांसदों से Ukraine संकट और द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग पर की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 05, 2026

(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, चार सितंबर अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने डेमोक्रेटिक सांसदों ब्रैड शेरमन और कैथरीन क्लार्क से मुलाकात की और उन्हें यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए नयी दिल्ली के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। क्वात्रा की अमेरिकी सांसदों के साथ हुई बातचीत में रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग के साथ-साथ भारत की ऊर्जा सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा हुई। यह बैठक विदेश मंत्री एस. जयशंकर की यूक्रेन यात्रा की पृष्ठभूमि में हुई।

इन बैठकों का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक अमेरिकी संसद की मंजूरी के लिए लंबित है। यह विधेयक, जिसे पिछले महीने अमेरिकी सीनेट ने पारित किया था, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदने वाले देशों, जिनमें चीन और भारत भी शामिल हैं, पर 100 प्रतिशत तक शुल्क (टैरिफ) लगाने का अधिकार देने का प्रावधान करता है।

प्रमुख खबरें

DRI ने Hyderabad Airport पर पकड़ी 1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा, दो गिरफ्तार

United Nations Day 24 अक्टूबर: विश्व शांति के लिए हुई थी संयुक्त राष्ट्र की स्थापना

Avengers Doomsday MLB Teaser Release | मिस्टर फैंटास्टिक ने फेंकी पहली पिच, स्टीव रोजर्स और थोर की नई झलकियों ने बढ़ाया रोमांच

पूर्व जज से Digital Arrest कर 2.5 करोड़ ठगने के मामले में Kochi से एक और संदिग्ध धरा