भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, अंशु मलिक रेपेचेज राउंड में हारीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2021

चीबा (जापान)। भारत की पदक की प्रबल दावेदार विनेश फोगाट गुरुवार को यहां महिला 53 किग्रा वर्ग के पहले दौर में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और विश्व चैंपियनशिप की छह बार की पदक विजेता स्वीडन की सोफिया मेगडालेना मैटसन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। विनेश ने डिफेंस को आक्रमण में बदलने का शानदार नजारा पेश किया। भारत की 26 साल की पहलवान ने स्वीडन की खिलाड़ी को 7-1 से हराया। विनेश ने 2019 विश्व चैंपियनशिप में भी मैटसन को हराया था। क्वार्टर फाइनल में विनेश का सामना बेलारूस की वानेसा कालादजिन्सकाया से होगा जो यूरोपीय चैंपियन हैं। मैटसन ने जब भी विनेश के दायें पैर पर हमला किया जो भारतीय पहलवान ने पलटवार करते हुए अंक जुटाए। भारतीय खिलाड़ी ने पूरे मुकाबले के दौरान जज्बा बनाए रखा और विरोधी पहलवान को चित्त करने का मौका भी बनाया लेकिन स्वीडन की खिलाड़ी इससे बचने में सफल रही।

प्रमुख खबरें

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद

Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force