पश्चिम बंगाल के कई इलाको में मतदान के दौरान हिंसा

By अभिनय आकाश | May 06, 2019

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान शुरू होते ही बूथों पर लोगों की लंबी लाइनें लगी नजर आने लगीं। पश्चिम बंगाल में सुबह 10 बजे तक 15.14% मतदान हुआ है। साथ ही बंगाल के कई इलाकों से मतदान के दौरान हिंसा की खबर आ रही है। हावड़ा में मतदान केंद्र पर हिंसा की खबर है। वहीं बैरकपुर में फिर से हिंसा हुई है। सुबह से मतदान शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही बैरकपुर में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह पर ही हमला हो गया है जिसमें वो घायल हुए हैं। आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्तओं ने वोटिंग शुरू होने के बाद हमला किया और इसके बाद मतदान प्रभावित हुआ है। खबर है कि भाजपा के पोलिंग एजेंट को हटाए जाने की सूचना के बाद अर्जुन सिंह यहां पहुंचे जिसके बाद उन पर हमला हो गया। इसके अलावा हुगली में ईवीएम खराब होने के बाद हंगामें की खबर भी आ रही है। बता दें कि पाचवें चरण में पश्चिम बंगाल की सात सीटों पर मतदान हो रहा है।

पश्चिम बंगाल की इन सीटों पर हो रहा है मतदान

उलुबेरिया

श्रीरामपुर

बंगांव

बैरकपुर

हावड़ा

हुगली

आरामबाग

प्रमुख खबरें

Womens Candidates: Divya Deshmukh की जीत से टॉप पर 5 खिलाड़ी, अब खिताब की Race हुई रोमांचक

पवन खेड़ा ने HC में डाली अग्रिम जमानत अर्जी, जो धाराएं लगी हैं, जानें उनके तहत कितनी सजा हो सकती है?

भारत ने ट्रंप से लिया बड़ा बदला! जीती जंग..बर्बाद कर डाला डॉलर!

Champions League: Kai Havertz के आखिरी गोल से जीती Arsenal, पर खराब प्रदर्शन ने चिंता बढ़ाई