सिराज ने बताया, नई गेंद थमाने से पहले बोले थे विराट- मियां तैयार हो जाओ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2020

अबु धाबी। कोलकाता नाइट राइडर्स के शीर्ष क्रम को अपने ‘जादुई प्रदर्शन’ से ध्वस्त करने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान नई गेंद उन्हें सौंपने के कप्तान विराट कोहली के हैरानी भरे फैसले से उनका मनोबल बढ़ा। सिराज ने बिना कोई रन दिए अपने तीनों विकेट हासिल कर लिए थे और इस दौरान वह आईपीएल इतिहास में एक ही मैच में दो मेडन ओवर फेंकने वाले पहले गेंदबाज भी बने। आरसीबी ने नाइट राइडर्स को आठ विकेट पर 84 रन के मामूली स्कोर पर रोका और फिर 13.3 ओवर में लक्ष्य हासिल हासिल कर लिया। क्रिस मौरिस के पहले ओवर में स्विंग हासिल करने पर कप्तान कोहली ने विकेटकीपर एबी डिविलियर्स के साथ चर्चा के बाद सिराज को दूसरा ओवर फेंकने को कहा। मैच में आठ रन देकर तीन विकेट चटकाने वाले सिराज ने टीम की आठ विकेट की जीत के बाद कहा, ‘‘हमने योजना नहीं बनाई थी कि मैं गेंदबाजी की शुरुआत करूंगा लेकिन जब हम मैदान पर उतरे तो विराट ने कहा कि मियां तैयार हो जाओ, आपको गेंदबाजी करनी है। इससे मेरा मनोबल बढ़ा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैरिस ने (पहले ओवर में) बल्लेबाजों को छकाया और इसके बाद विराट ने एबी डिविलियर्स से बात की और मुझे गेंद सौंपी।’’

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार