Virat Kohli और Kane Williamson ने की वर्ल्ड कप के स्पेशल क्लब में एंट्री, कोहली बने पहले भारतीय खिलाड़ी

By Kusum | Nov 15, 2023

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास के कुछ महान खिलाड़ियों के क्लब में एंट्री की है। विराट और विलिमयसन उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। जिन्होंने आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल चौथी बार खेला है। वहीं, अगर विराट कोहली की बात करें तो वे एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। जिन्होंने मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के चार सेमीफाइनल खेले हैं। 

इसके साथ ही विराट कोहली भारत के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने कम से कम चार बार मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला हो। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी 3-3 बार सेमीफाइनल मैच वर्ल्ड कप के खेले थे। लेकिन विराट कोहली लगातार चार बार सेमीफाइनल मैच खेलने उतरे हैं। 

प्रमुख खबरें

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights

World No.1 Aryna Sabalenka ने दिखाया दम, Naomi Osaka को सीधे सेटों में हराकर French Open से किया बाहर

IPL 2026 Final में King Kohli का कमाल, फुटबॉल स्टार Harry Kane भी हुए फैन, बोले- आप बेहतरीन हैं

Kashmir से IPL 2026 तक का सफर, Ban के अंधेरे से निकलकर RCB के हीरो बने Rashikh Salam Dar