डिविलियर्स के बचाव में उतरे कोहली, बताया ‘ईमानदार और समर्पित’ खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के अपने साथी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का बचाव किया है जिन्होंने हाल ही में उनके संन्यास पर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। भारतीय कप्तान डिविलियर्स की आलोचना की जा रही है कि पिछले साल क्रिकेट से संन्यास से पहले वह चुनकर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते थे। कोहली ने उन्हें ‘सबसे ईमानदार और समर्पित’ इंसान बताया। कोहली ने कहा, ‘‘मेरे भाई तुम सबसे ईमानदार और समर्पित इंसान हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आपके साथ ऐसा हुआ। हम आपके साथ हैं और हमें आप पर भरोसा है।

इसे भी पढ़ें: वीरेंद्र सहवाग की पत्नी ने दर्ज कराया केस

डिविलियर्स ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्होंने ऐन मौके पर ऐसी कोई मांग नहीं रखी थी बल्कि उनसे निजी तौर पर पूछा गया था कि क्या वह खेलेंगे। युवराज सिंह ने भी डिविलियर्स का समर्थन करते हुए लिखा, ‘‘मेरे प्यारे दोस्त और लीजैंड, तुम सबसे अच्छे इंसानों में से हो। दक्षिण अफ्रीका आपके बिना विश्व कप में जीत ही नहीं सकता था। टीम में आपका नहीं होना आपकी टीम का नुकसान था। खिलाड़ी जितना बड़ा,आलोचना उतनी ही ज्यादा। हम सभी को पताहै कि आप कितने अच्छे इंसान हो।’’

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल