तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकार्ड तोड़ सकते हैं कोहली: विश्वनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2018

कोलकाता। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हूए कहा कि उनके पास मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकार्ड को तोड़ने का ‘शानदार मौका’ है। बेहतरीन फार्म में चल रहे कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिवसीय श्रृंखला में 500 से ज्यादा रन बनाकर द्विपक्षीय श्रृंखला में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने श्रृंखला में तीन शतकों के बूते अपना 35वां एकदिवसीय शतक बनाया।

अंडर-14 आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट से इतर विश्वनाथ ने कहा, ''कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया है और निरंतरता दिखायी है। वह लगातार शतक बना रहे हैं। उनके पास तेंदुलकर के रिेकार्ड को तोड़ने का पूरा मौका होगा, लेकिन यह थोड़ा मुश्किल होगा।'' उन्होंने कहा, ''रिकार्ड बनते ही हैं टूटने के लिए। मैं उनके (कोहली) लिए खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि सचिन भी इससे खुश होंगे। हालांकि उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है।'' विश्वनाथ ने कहा, ‘‘सब को पता है कि कोहली क्या कर रहे है, वह कमाल का प्रदर्शन कर रहे है। उनकी निरंतरता, रन बनाने की भूख, आक्रमकता कमाल की है।''

प्रमुख खबरें

Aamir Khan के Birthday का Video Viral, गर्लफ्रेंड-बच्चों के साथ जश्न में पहुंचीं दोनों Ex-Wives

कच्चे तेल की मार! घाटा कम करने के लिए OMCs का बड़ा दांव, रिफाइनरियों को आयात दरों से कम भुगतान की तैयारी

Donald Trump की विनाशकारी चेतावनी! बस मजे के लिए ईरान के Kharg Island पर फिर करेंगे हमला, वैश्विक तेल बाज़ार में मचा हड़कंप

Iran Open Warning | जिंदा हैं तो भी मार डालेंगे, Benjamin Netanyahu के पीछे पड़ी IRGC! खाड़ी देशों में भारी बमबारी | Iran-Israel War Update