Ranji Trophy 2025: विराट कोहली की सुरक्षा में बड़ी चूक,फैन गौतम गंभीर स्टैंड से कूदकर मैदान पर पहुंचा- video

By Kusum | Jan 30, 2025

रणजी ट्रॉफी में दिल्ली वर्सेस रेलवे के मैच के दौरान विराट कोहली की सुरक्षा में चूक हुई है। दरअसल, विराट कोहली 20 जनवरी को करीब 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच में खेलने के लिए उतरे। दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने टॉस जीकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका ये फैसला सही साबित हुआ। रेलवे की शुरुआत खराब रही। उसने 37 गेंद के भीतर सिर्फ 21 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद मैदान पर एक ऐसी घटना घटी, जिसने सबको हैरान कर दिया साथ ही अरुण जेटली स्टेडियम की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं। 

विराट कोहली के खेलने के कारण इस मैच को लेकर दर्शकों में बहुत ज्यादा उत्साह देखने को मिला है। वह मैदान पर देखने को भी मिला। सुबह 10 बजे तक करीब 15 हजार से ज्यादा दर्शक मैदान पर पहुंच चुके थे। गौतम गंबीर स्टैंड पूरी तरह से भरा हुआ था।  

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह