इस नवरात्रि दिल्ली में पाएं ' पश्चिम बंगाल वाली फील', मिस न करें ये अद्भुत दुर्गा पूजा पंडाल

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 28, 2025

शारदीय नवरात्रि एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो देवी दुर्गा की आराधना और पूजा के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तक मनाया जाता है। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है, जो शक्ति और साहस का प्रतीक हैं। शारदीय नवरात्रि में पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की सबसे अनोखी धूम-धाम देखने को मिलती हैं। अब दिल्ली में कई जगहों पर दुर्गा पंडाल लगाए जाते हैं। ये पंडाल एकदम बंगाल की तरह अलग-अलग थीम से सजे होते हैं और यहां पर काफी भक्ति व उत्साह से दुर्गा पूजा मनाते हैं। दिल्ली के इन जगहों पर आप भी दुर्गा पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। आइए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।

दिल्ली के सी.आर. पार्क 'मिनी कोलकाता' कहा जाता है। यहां की दुर्गा पूजा सबसे मशहूर है। यहां पर कई पूजा समितियां भव्य पंडाल सजे हुए होते हैं। इधर काफी भीड़ देखने को मिलती है। बंगाली पारंपरिक सजावट, सांस्कृतिक कार्यरक्रम और बंगाली व्यजनों का स्वाद देखने को मिलता है। 

मयूर विहार-1 कालीबाड़ी

दुर्गा पूजा का भव्य पंडाल देखने के लिए आप पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में जा सकते हैं। यहां का पंडाल भव्य मूर्तियों और पारंपरिक अनुष्ठानों के लिए प्रसिद्ध है। भक्तों का यहां पर घंटों तक कतार में खड़े होकर लोग देवी दुर्गा के दर्शन कर पाते हैं। इसके साथ ही शाम को धुनुची नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण हैं।

सिविल लाइन्स पूजा समिति

यह दुर्गा पूजा का पंडाल पुरानी दिल्ली का सबसे पुराना है और यह ऐतिहासिक महत्व भी काफी रखता है। इस पंडाल में माहौल काफी आध्यात्मिक रहता है और भक्तगण शांति और श्रद्धा से देवी मां की पूजा-अर्चना करते हैं। यहां पर अलग-अगल सामाजिक उत्सव देखने को मिलते हैं। 

मैत्री मंदिर समिति, सफदरजंग एंक्लेव

अगर आपको नवरात्रि में यूनिक थीम्स वाले  दुर्गा पूजा पंडाल देखने हैं, तो आप दक्षिण दिल्ली के इस पंडाल में जा सकते हैं। यहां पर हर साल सामाजिक संदेश या लोककला का केंद्र में रखकर पंडाल की डिजाइन तैयार करते हैं। यहां पर आप सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस, म्यूजिक और कई उत्सव वाले कार्यक्रम देख सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Chhatrapati Sambhajinagar हादसा: रिश्तेदार ने Mobile फोन विवाद को बताया अफवाह

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती