वीवो वी20 (2021) भारत में लॉन्च, जानें इसके फीचर्स व कीमत

By शैव्या शुक्ला | Dec 29, 2020

वीवो कंपनी ने हाल ही में वी20 (2021) भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन पहले लॉन्च हुए वी20 का अपग्रेडेड वर्ज़न है, जिसे कंपनी ने अक्टूबर में भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया था। वीवो वी20 सीरीज का यह चौथा फोन है। यह भारत में मिड-रेंज के स्पेसिफिकेशन्स के साथ ऑफिशियल हो गया है।  इसमें पहले के मॉडल जैसा ही डिज़ाइन है, लेकिन इसमें एक ऑल-न्यू सिस्टम-ऑन-चिप (एसओसी) शामिल है। यह नया वीवो वी20 (2021) दो अलग-अलग रंग विकल्पों में आता है।

इसे भी पढ़ें: आ रहा है Xiaomi Mi 11, यह हो सकते हैं फीचर्स 

चलिए विस्तार से जान लेते हैं वीवो वी20 (2021) के फीचर्स व स्पेसिफिकेशंस के बारे में-

वीवो वी20 (2021) के फीचर्स

वीवो के नए फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.44-इंच फुल-एचडी + एमोलेड (1,080x2400 पिक्सल) मौजूद है। जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। वाटरड्रॉप नॉच से लैस, यह फोन ऐंड्रॉयड 11 ओएस बेस्ड फनटच ओएस 11 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी 20 (2021) फोन एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी एसओसी द्वारा रन करता है। नया वीवो फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी ऑन बोर्ड स्टोरेज के साथ आया है, जो कि माइक्रोएसडी कार्ड (1 टीबी तक) के माध्यम से और बढ़ाया जा सकता है।

वीवो वी20 (2021) का कैमरा

फोटो और वीडियो के लिए, वीवो वी20 (2021) एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है। जिसमें पहला 64-मेगापिक्सल का प्राथमिक सेंसर है, दूसरा 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सुपर-वाइड-एंगल सेंसर और तीसरा 2-मेगापिक्सल का मोनो सेंसर है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए, फ्रंट में 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर भी है, जो ऑटोफोकस लेंस के साथ आता है। ट्रिपल कैमरा सेटअप में दो-मेगापिक्सल का मोनो सेंसर भी शामिल है। यह मॉडल सुपर नाइट मोड, मोशन ऑटो-फ़ोकस, ट्राइपॉड नाइट मोड, आई-ऑटो-फ़ोकस और अल्ट्रा-स्थिर वीडियो जैसे मोड को भी सपोर्ट करता है।

वीवो वी20 (2021) के स्पेसिफिकेशन

वीवो वी20 (2021) में कनेक्टिविटी के लिए कई ऑप्शन्स मौजूद हैं। जिसमें 4 जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। साथ ही, इसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। वीवो वी20 (2021) में डिवाइस को सुरक्षित रूप से अनलॉक करने के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक की सुविधा भी शामिल है। फोन के डायमेंशन की बात करें तो केवल 7.38 मिमी. पतला है और इसका वज़न सिर्फ 171 ग्राम है, जो पहले वाले फोन के ही सामान है।

इसे भी पढ़ें: आ रहा है धमाकेदार वनप्लस 9, जानिए इसके फीचर्स

वीवो वी20 (2021) की कीमत व उपलब्धता 

कंपनी ने भारत में वीवो वी20 का एक ही वैरिएंट लॉन्च किया है। जिसमें 8 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 24,990 रुपये है। वीवो वी 20 का यह फोन ऑनलाइन वेबसाइट अमेज़न पर उपलब्ध है। बायर्स यह फोन दो विकल्पों में खरीद सकते हैं, पहला मिडनाइट जैज़ और दूसरा सनसेट मेलोडी। यह डिवाइस भारत में 25,000 रुपये से कम कीमत वाले वनप्लस नॉर्ड (रिव्यू) और सैमसंग गैलेक्सी एम 51 (रिव्यू) को कॉम्पीट करता है।

- शैव्या शुक्ला

प्रमुख खबरें

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा

Maharashtra ATS ने Dombivli से दबोचा 10 लाख का इनामी नक्सली Sanjay Yadav

Delhi AQI 369 दर्ज, दिवाली से पहले शहर में छाई धुंध

Commonwealth Games में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले पूर्व Hockey कोच Gurdial Singh Bhangu का निधन