उत्तराखंड में शिवराज बोले- डबल इंजन वाली सरकार को वोट दें, परिवारवाद की राजनीति को नकारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2022

देहरादून। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को उत्तराखंड की जनता से कांग्रेस की परिवारवाद की राजनीति को नकराने और प्रदेश में निर्बाध विकास सुनिश्चित करने के लिए नरेंद्र मोदी और पुष्कर सिंह धामी की डबल इंजन की सरकार को दोबारा चुनने की अपील की। उत्तराखंड के कुमांउ क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए चौहान ने कांग्रेस को परिवार केंद्रित पार्टी बताया और जनता से यह निर्णय करने को कहा कि वे परिवारवादी राजनीति चाहते हैं या विकास की राजनीति। पिछले पांच साल में डबल इंजन की सरकार द्वारा उत्तराखंड में किए गए विकास कार्यों का उदाहरण देते हुए चौहान ने जनता से इसे दोबारा चुनने की अपील की जिससे विकास की प्रक्रिया अनवरत चलती रहे। उन्होंने कहा, मैं यहां आपसे यह निवेदन करने आया हूं कि आप मोदी और धामी की डबल इंजन की सरकार दोबारा बनाइए। मोदी जी आज प्रधानमंत्री हैं, कल भी रहेंगे और 2024 के बाद भी रहेंगे। चौहान ने कहा कि भाजपा ही अकेली ऐसी पार्टी है जहां परिवारवादी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।

प्रमुख खबरें

SpiceJet की घरेलू और International Flights लेट, Delhi Airport पर फंसे रहे 500+ यात्री

CM Bhagwant Mann ने पराली पर किसानों पर FIR का किया विरोध, Delhi Pollution के आरोपों पर उठाए सवाल

Etah में फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी चलाने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Team India में अंदरूनी कलह! Rohit Sharma के समर्थन के बाद BCCI से क्यों खफा हुए Ajit Agarkar?