नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली सहित महाराष्ट्र के 34 जिलों में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के 36 जिलों में से 34 में 14,000 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। मतदान के दौरान कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन हो रहा है। मुंबई शहर और मुंबई के उपनगरीय जिलों को छोड़कर 34 जिलों के ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। महाराष्ट्र में 27,920 ग्राम पंचायतें हैं। नक्सल प्रभावित जिला गढ़चिरौली में चार तहसीलों और गोंदिया जिला को छोड़कर सभी मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगा और शाम साढ़े पांच बजे तक जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव 15 जनवरी को कराने के लिए सारी तैयारी पूरी

राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद बुधवार को नासिक और नंदूरबार जिलों में क्रमश: उमराने और खोंडमाल ग्राम पंचायतों की चुनाव प्रक्रिया रद्द करने की घोषणा की थी। एसईसी ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों और पृथक-वास में रह रहे मरीजों को मतदान खत्म होने से आधा घंटा पहले आकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। आयुक्त ने बताया कि महामारी के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों और चुनाव प्रक्रिया में इस्तेमाल सामग्री को सैनेटाइज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर