By दिनेश शुक्ल | Nov 03, 2020
भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। इसके पहले सुबह 5.30 बजे से मॉकपोल हुआ। प्रदेश में भी कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मतदान का समय शाम छह बजे तक रहेगा। प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव में 63,67,751 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मध्यआ प्रदेश में पहली बार एक साथ 28 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव हो रहा है। इस बार चुनाव आयोग ने मतदान का समय एक घंटे बढ़ाया है।
वही मतदान से पहले सभी प्रत्याशीयो ने भगवान से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने घर पर भगवान की पूजा कर आज दिन की शुरूआत की तो वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भोपाल के लालघाटी मंदिर पहुँचे और भगवान के दर्शन किए और हनुमान के मंदिर में माथा टेका। वही मंदसौर जिले के सुवासरा विस से भाजपा प्रत्याशी हरदीपसिंह डंग सुबह सुवासरा में बालाजी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए। मांधाता विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल मतदान के पूर्व संत सिंगाजी की समाधि पर सुबह करीब 8:15 बजे आरती पूजन किया। वही इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकिट से चुनाव लड़ रहे सिंधिया के सबसे करीबी माने जाने वाले तुलसीराम सिलावट भी घर से पूजा अर्चना करके निकले।
मध्य प्रदेश के जिन जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव हो रहा है वह है-
मुरैना- जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह
भिंड- मेहगांव, गोहद
ग्वालियर- ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा
दतिया- भांडेर
शिवपुरी- करैरा, पोहरी
गुना- बमोरी
अशोकनगर- मुंगावली, अशोकनगर
सागर- सुरखी
अनूपपुर- अनूपपुर
रायसेन- सांची
आगर मालवा- आगर
देवास- हाटपीपल्या
धार- बदनावर
इंदौर- सांवेर
मंदसौर- सुवासरा
छतरपुर- मलहरा
बुरहानपुर- नेपानगर
खंडवा- मांधाता
राजगढ़- ब्यावरा