आसनसोल नगर निगम उपचुनाव के लिए मतदान जारी, भाजपा विधायक का आरोप- TMC वोटों में कर रही धांधली

By अनुराग गुप्ता | Aug 21, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के आसनसोल नगर निगम और बनगांव उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान जारी है। आपको बता दें कि मतदान केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।

आसनसोल के लिए सत्तारूढ़ टीएमसी ने मौजूदा मेयर विधान उपाध्याय को टिकट दिया है। उनका मुकाबला भाजपा के दिलीप चक्रवर्ती, माकपा के शुभाशीष मंडल और कांग्रेस के सोमनाथ छोटोपाध्याय से है। आपको बता दें कि आसनसोल पश्चिम बर्धमान जिले का हिस्सा है, जबकि बनगांव उत्तर 24-परगना जिले के अंतर्गत आता है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकवादी संगठन के दो संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार 

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, आसनसोल के वार्ड 6 में 10,006 मतदाता है, जबकि बनगांव में कुल मतदाताओं की संख्या 4776 हैं। उपचुनाव ऐसे वक्त पर हो रहा है कि जब भाजपा पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को लेकर टीएमसी पर हमलावर है।

प्रमुख खबरें

Ranchi T20I में रनों की बारिश पर Gautam Gambhir बोले- बल्ले और गेंद में संतुलन जरूरी

India Laser experiment: भारत ने लेजर से भेजा संदेश, देश को मिला बहुत बड़ा सीक्रेट

Arvind Kejriwal ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पाबंदियों को तानाशाही बताया

दुनियाभर में दोहरेपन और खोखलेपन की सबसे बड़ी मिसाल हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप