मतदान केंद्रों में वेब-कास्टिंग से की जाएगी मतदान प्रक्रिया की निगरानी

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 18, 2021

शिमला मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश सी.पालरासु ने बताया कि मंडी लोकसभा तथा फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों में 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों को वेब-कास्टिंग के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। उप-निर्वाचन के लिए स्थापित कुल 2796 मतदान केंद्रों में से 1383 मतदान केंद्रों में वेब-कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इन निर्देशों की पालना तथा मतदान प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थापित 2365 मतदान केंद्रों में से 1168 मतदान केंद्रों में वेब-कास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़ें: 4 साल पूर्व में जो कसर चुनाव जीतने में रह गई था उसे इस बार पूरा करना है : मंगल पांडेय

उन्होंने बताया कि फतेहपुर, अर्की व जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उप-निर्वाचन के लिए स्थापित कुल 431 मतदान केंद्रों में से 215 केंद्रों को वेब-कास्टिंग से जोड़ा जाएगा। वेब-कास्टिंग के दौरान मतदान की गोपनीयता का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत

Prashant Kishor की Jan Suraaj Party ने Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए 5 प्रत्याशी उतारे