CP Radhakrishnan ने Meghalaya में रखी ₹1000 करोड़ की 5 प्रोजेक्ट्स की नींव

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 07, 2026

शिलांग, सात सितंबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मेघालय में सोमवार को ‘न्यू शिलांग वॉटर सप्लाई स्कीम’ के 850.58 करोड़ रुपये के दूसरे चरण सहित 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पांच परियोजनाओं की आधारशिला रखी। राधाकृष्णन ने यहां सोसो थाम सभागार में राज्य सरकार और लोगों की ओर से उनके सम्मान में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी। अन्य परियोजनाओं में ‘नॉर्थ ईस्ट स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम’ के तहत सड़क संपर्क की दो परियोजनाएं, शिलांग सरकारी अस्पताल में 30 बिस्तरों वाली आयुष सुविधा और ‘प्राइम मिनिस्टर्स डेवलपमेंट इनिशिएटिव फॉर नॉर्थ ईस्टर्न रीजन’ के तहत मावखानु में 132/33 किलोवाट का सब-स्टेशन शामिल हैं।

राधाकृष्णन राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले दिन में, इनर लाइन परमिट (आईएलपी) के समर्थन वाले एक समूह ने शिलांग हवाई अड्डे के पास शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। वे राज्य में परमिट प्रणाली लागू करने, खासी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने और अन्य मुद्दों के समाधान की मांग कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Jamia Millia Islamia को भारत विरोधी गतिविधियों का अड्डा नहीं बनने देंगे: VHP

सुरक्षा चिंताओं के कारण IndiGo ने Saudi Arabia की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रोकीं

Delhi Metro की Airport Express Line पर चिपके मिले सरकार विरोधी पोस्टर, अज्ञात लोगों पर FIR

Jamia Millia Islamia के पास प्रदर्शन के दौरान Congress MP Imran Masood समेत 10 हिरासत में