Russia Wagner Group: पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर चीफ की हो चुकी है मौत! पूर्व अमेरिकी जनरल ने प्रिगोझिन को लेकर किया बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | Jul 13, 2023

अमेरिका के पूर्व सैन्य अधिकारी ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ असफल विद्रोह के बाद वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन या तो मर चुके हैं या जेल में हैं। यह बयान रूस के इस दावे के बाद आया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विद्रोह के पांच दिन बाद भाड़े के समूह प्रमुख से मुलाकात की थी। पूर्व अमेरिकी जनरल रॉबर्ट अब्राम्स ने एबीसी न्यूज को बताया कि बैठक भी संभवत: फर्जी थी।

इस सप्ताह की शुरुआत में रूस ने कहा कि प्रिगोझिन और उनके लोगों ने व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और सशस्त्र विद्रोह के पांच दिन बाद सरकार के प्रति वफादारी का वादा किया। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि तीन घंटे की बैठक 29 जून को हुई और इसमें न केवल प्रिगोझिन बल्कि उनके वैगनर ग्रुप के सैन्य ठेकेदार के कमांडर शामिल थे। उन्होंने कहा, व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध के मैदान पर वैगनर के कार्यों का मूल्यांकन किया - जहां भाड़े के सैनिकों ने रूसी सैनिकों के साथ लड़ाई लड़ी है। 

प्रमुख खबरें

आखिरी आदमी की सांसों में बसा कर्मयोद्धा नेता

Viksit Bharat के युवा सपनों को उड़ान, PM Modi बोले- 70 Lakh Jobs बनीं हकीकत

स्पीकर से मुलाक़ात के बाद अभिषेक ने कहा- सिर्फ़ सांसद किसी दूसरी पार्टी में विलय नहीं कर सकते

Delhi Police का Operation CyHawk 5.0: ₹700 करोड़ की ठगी का खुलासा, 916 Cyber Criminals गिरफ्तार