Basant Panchami 2025: मां सरस्वती की पाना चाहते हैं कृपा तो जानिए बसंत पंचमी पर क्या करें और क्या नहीं

By अनन्या मिश्रा | Jan 31, 2025

हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 02 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से जातक को ज्ञान की प्राप्ति होती है। बसंत पंचमी के 40 दिन बाद होली का पर्व मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। क्योंकि इन गलतियों से जातक के जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और मां सरस्वती भी आपसे नाराज हो सकती हैं।

बसंत पंचमी के दिन क्या करें

पढ़ाई में सफलता पाने के लिए पूजा के दौरान मां सरस्वती से प्रार्थना करें।

पूजा की थाली में पीले मीठे चावल और लड्डू भोग के लिए जरूर शामिल करें

इसके साथ ही श्रद्धानुसार गरीब बच्चों को पढ़ाई की चीजों का दान करें।

वहीं गरीब व जरूरतमंद लोगों को क्षमतानुसार दान करें।

ऐसा करने से मां सरस्वती प्रसन्न होती है।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: किराए के मकान में रहते हुए न करें ये गलतियां, वरना अपना घर बनाने में आ सकती हैं बाधाएं

बसंत पंचमी पर क्या नहीं करना चाहिए

इस दिन किसी से भी गलत नहीं बोलना चाहिए। इससे मां सरस्वती आपसे नाराज हो सकती हैं।

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा के बाद ही भोजन करना चाहिए। वहीं कुछ लोग इस दिन व्रत भी कर सकते हैं।

इस दिन तामसिक चीजों का भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए।

बसंत पंचमी के दिन किसी से भी झूठ आदि नहीं बोलना चाहिए।

बसंत पंचमी के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Adam Zampa बने 200 ODI विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, Shane Warne के क्लब में शामिल

Team India का मिशन Aichi-Nagoya: Asian Games 2026 में इन 10 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई