Fashion Tips: कुर्ती में दिखना चाहती हैं पतली तो ऐसे करें कैरी, स्टाइल के साथ मिलेगा कंफर्ट

By अनन्या मिश्रा | Aug 14, 2023

कई महिलाएं अपनी फिटनेस पर काफी ज्यादा ध्यान देती हैं। इसके लिए वह डाइट को फॉलो करने के साथ ही कपड़े पहनने के तरीके में भी बदलाव करती हैं। लेकिन इसके बाद भी अक्सर हम पतले नजर नहीं आते हैं। जिसकी वजह से हमारा मोटिवेशन कम होने लगता है। वहीं कुछ लोग पतले दिखने व होने के लिए अलग-अलग सजेशन देते हैं। लेकिन उसका भी हमारे शरीर पर कोई खास असर नहीं होता है। ऐसे में अगर आप भी फिट दिखना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुर्ती डिजाइन को स्टाइल करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको पहनकर आप स्लिम-ट्रिम नजर आएंगी।

कोटी डिजाइन कुर्ती

अगर आपको भी स्लिम-ट्रिम दिखना चाहती हैं, तो आप कोटी डिजाइन वाली कुर्ती को कैरी कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आपको सिंपल डिजाइन को कैरी कर सकती हैं। इसमें आप डार्क कलर की डिजाइन चूज करें, इसमें आप पतली नजर आएंगी। साथ ही इनको कैरी करने से आप खूबसूरत भी दिखाई देंगी। आप चाहें तो कुर्ती के साथ आप पेयर कोटी को भी कैरी कर सकती हैं। ऑनलाइन में इस तरह के डिजाइन काफी अच्छे मिल जाएंगे।  

इसे भी पढ़ें: Fashion Trend: गॉर्जियस लुक पाने के लिए इन लेटेस्ट कॉटन साड़ियों को करें कैरी, हर कोई करेगा तारीफ

फ्रंट स्लिट कुर्ती

पतला दिखने के लिए आपको फ्रंट स्लिट कुर्ती कैरी करनी चाहिए। हालांकि य़ह डिजाइन हर लड़की पसंद नहीं आती है। लेकिन आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। इसमें आप स्लिट मैक्सी टॉप का ऑप्शन भी चुन सकती हैं। अपनी पसंद से कलर ऑप्शन चुनें। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें कि इस तरह की कुर्ती में हैवी वर्क न हो, क्योंकि इससे आपका लुक बिगड़ सकता है। इस कुर्ती के साथ आप जींस या लैगिंग ट्राई करें।

लॉन्ग कुर्ती डिजाइन

कई बार हम में से अधिकतर लोग प्लेयर वाली कुर्ती खरीद लेते हैं। लेकिन इस तरह की कुर्ती खरीदने की बजाय आप सिंपल लांग कुर्ती लें। जिसको पहनकर आप पतली दिखेंगी। इस तरह की डिजाइन वाली कुर्ती में आपको सिंपल और हैवी दोनों तरह के वर्क वाली कुर्ती मिल जाएगी। 

इन बातों का रखें खास ख्याल

इस तरह की कुर्ती में आपको लाइट कलर कैरी नहीं करना चाहिए। 

इसके साथ ही कुर्ती का कपड़ा मोटा नहीं होना चाहिए।

कुर्ती में बहुत ज्यादा वर्क नहीं होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

बंदे से हथौड़े से फोड़ा US का C-130 Hercules प्लेन, 500 करोड़ की चपत

Delhi Bullion Market में Gold Price 2800 रुपये लुढ़का, सातवें दिन भी भारी मंदी

अमेरिकी Chipmaker Intel ने Global IT Department में फिर की कर्मचारियों की छंटनी

US Navy ने Iran संघर्ष में एक्सपायर्ड Tomahawk मिसाइलें दागीं, कोड बदलकर किया इस्तेमाल