MCD में लोकतंत्र शर्मसार! BJP और AAP के बीच आर-पार, जबरदस्त तरीके से फिर हुई धक्का-मुक्की और मारपीट

By अंकित सिंह | Feb 24, 2023

दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में एक बार फिर से जबरदस्त बवाल हुआ है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षद आमने-सामने हैं। दोनों दलों के पार्षदों के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की भी हुई है। जबरदस्त मारपीट की भी खबर है। बुधवार को भी इस तरह की स्थिति देखी गई थी जिसकी वजह से गुरुवार को स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव नहीं कराया गया। लेकिन आज एक बार फिर से  पार्षदों के बीच जबरदस्त हाथापाई की नौबत देखी गई। फिलहाल एमसीडी के बाहर सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किए गए हैं। आम आदमी पार्टी और भाजपा एक दूसरे पर पूरे मामले को लेकर हमलावर हैं।

 

इसे भी पढ़ें: MCD में लोकतंत्र शर्मसार! BJP और AAP के बीच आर-पार, जबरदस्त तरीके से फिर हुई धक्का-मुक्की और मारपीट


भाजपा एमसीडी मेयर शैली ओबरॉय पर पक्षपात करने का आरोप लगा रही है। भाजपा के पार्षद आम आदमी पार्टी के पार्षद पर बदतमीजी का आरोप भी लगा रहे हैं। मारपीट और धक्का-मुक्की की स्थिति में कई लोग घायल भी हुए हैं। एक शख्स की हालत पर खराब बताई जा रही है। एमसीडी से जो तस्वीरें आ रही है वह वाकई लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली हैं। भाजपा के हरीश खुराना ने कहा कि चुनाव अधिकारी चुनाव की घोषणा करते हैं और कहते हैं कि मेयर द्वारा अमान्य घोषित किए गए वोट वैध हैं और आप और भाजपा के 3-3 उम्मीदवार जीत गए हैं। लेकिन केजरीवाल के निर्देश पर आप यहां गुंडागर्दी करती है। हम इस गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं करेंगे और कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। 

 

भाजपा ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा कि स्थाई समिति के चुनाव में केजरीवाल के इशारे पर AAP मेयर की तानाशाही व गुंडागर्दी फिर आई सामने! जब इलेक्शन कमीशन की टीम ने रिपोर्ट दे दी कि 3 BJP के और 3 AAP के कैंडिडेट चुनाव जीतते हैं, तो फिर क्यों मेयर ने अभी तक नतीजे को रोक कर रखा है?? अनारकली वॉर्ड 208 की BJP पार्षद मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पार्षद ने किसी नुकीली चीज़ से मुझे मारा। जब मैं पीछे हुई तो इन्होंने मुझे गलत तरीके से छुआ। आम आदमी पार्टी ने पार्षद की जगह जानवर रखे हैं। मेयर पक्षपात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी की झूठी मेयर को इस्तीफा दे देना चाहिए। यहां एक पार्टी को लेकर पक्षपात चल रहा है। हमारे 3 सदस्य और 3 सदस्य उनके जीते हैं, जब रिज़ल्ट आ गया तो वो घोषित क्यों नहीं करती। देर से वो झगड़े के लिए घोषित करती है। 

 

 

वहीं, आप ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की मेयर शैली ओबेराय पर BJP के गुंडों ने जानलेवा हमला किया है। महिला सुरक्षा गार्ड ने अपनी जान पर खेलकर उन्हें बचाया। आप पार्षद ने अशोक कुमार मानू दिल्ली सिविक सेंटर में गिर गए थे। उन्होंने कहा कि ये इतने बेशर्म हैं कि महिलाओं और मेयर तक पर हमला कर दिया। ये बीजेपी के गुंडों ने किया। AAP विधायक आतिशी मार्लेना ने कहा कि आज BJP ने अपनी गुंडागर्दी, अपनी लफंगई का नमूना पेश किया। स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ लेकिन जैसे ही BJP को लगा वो हार रहे हैं तो उन्होंने हमारी मेयर शैली ओबेरॉय पर स्टेज पर चढ़कर हमला किया। उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। उन्होंने कहा कि बाहर BJP के पुरूष पार्षदों ने मेयर पर शारीरिक रूप से हमला किया। ये भाजपा की क्या गुंडागर्दी है। चुनाव हार गए हो तो अपनी हार को मानो। जब समझ आ गया कि हार रहे हैं तो इन्होंने मार-पिटाई शुरू कर दी। भाजपा पार्षद रवि नेगी ने कहा कि हमें बिना बताए रिकाउंटिंग हो रही थी। चुनाव आयोग के सदस्य आकर घोषित कर के गए कि 3 सदस्य हमारे और 3 इनके जीते हैं लेकिन इन्होंने चुनाव आयोग के फैसले को नहीं माना और हमारे पार्षदों के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

 

इसे भी पढ़ें: Delhi Mayor election: मेयर चुनने में एक महीने में तीसरी बार नाकाम, सदन के बाद सड़क पर पहुंचा संग्राम

 

इससे पहले, भाजपा के कुछ पार्षदों ने ‘जय श्री राम’ और मोदी के समर्थन में नारे लगाए, जबकि ‘आप’ (आम आदमी पार्टी) सदस्यों ने ‘आम आदमी पार्टी जिंदाबाद’ और ‘अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद’ के नारे लगाए। स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं। आप ने आमिल मलिक (श्री राम कॉलोनी वार्ड), रमिंदर कौर (फतेह नगर वार्ड), मोहिनी जीनवाल (सुंदर नगरी वार्ड) और सारिका चौधरी (दरियागंज वार्ड) को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कमलजीत सहरावत (द्वारका-बी वार्ड) और पंकज लूथरा (झिलमिल वार्ड) भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। निर्दलीय पार्षद गजेंद्र सिंह दराल भी उम्मीदवार हैं। वह बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। 

प्रमुख खबरें

सुबह उठने के बाद दिखते हैं ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, Diabetes होने की है गारंटी

Liquid Lipstick लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना खराब हो सकते हैं आपके होंठ

नाबालिग से बलात्कार एवं उसे गर्भवती करने के आरोप में बिहार से एक व्यक्ति धरा गया

Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम को गुलाब व इत्र चढ़ाने से पूरी होती है हर मनोकामना, जानिए इसका महत्व