क्या बार-बार लगती है बुरी नजर? अपने मूलांक से इस तरह से दूर करें Evil Eye

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 29, 2026

बुरी नजर हम सबको कभी न कभी जरुर लगती है। नजर लग जाने के बाद व्यक्ति कई बार बीमार भी पड़ जाता है। अक्सर लोग बुरी नजर दूर करने के लिए कई तरह के टोटके का इस्तेमाल करते हैं। ज्योतिष में भी नजर हटाने के लिए कुछ तरीके बताए है। अब आप अपने मूलांक के जरिए नजर उतार सकते हैं। आइए आपको इस लेख में बताते हैं कि मूलांक 1 से 9 तक कैसे नजर को उतारें। 

जिन व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो इनका मूलांक 1 है। अगर आपको भयंकर नजर लगती हैं, तो आप एक रुई की बत्ती घी में डालकर जला सकते हैं। इसे सिर से पैर तक 7 बार उल्टी दिशा में घुमाएं। इसके बाद बुरी नजर दूर हो जाएगी और आप एकदम अच्छी ऊर्जा फील करेंगे। 

मूलांक 2

किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इन लोगों को बुरी नजर उतारवने के लिए थोड़ा सा नमक लें। इसे सिर से पैरों तक 7 बार उल्टी दिशा में जरुर घुमाएं। इसके बाद इस नमक को सिंक या टॉयलेट में बहा दें।

मूलांक 3

जिन लोगों की जन्मतिथि 3, 12, 21 या 30 है, वे लोग किसी मंदिर में जाकर बुरी नजर को हटा सकते हैं। वहां आपको सिर्फ 10 मिनट तक शांत बैठें और सकारात्मकता को महसूस करें। इससे बुरी नजर दूर हो जाएगी।

मूलांक 4

किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख के जन्में लोगों का मूलांक 4 होता है। इन लोगों को हाथ में 3 लौंग लें और मुट्ठी बंद करके सिर के ऊपर 9  बार उल्टी दिशा में घुमाएं। फिर लौंग को कागज पर रखकर घर के बाहर जला दें।

मूलांक 5

किसी भी जातक का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 5 है। इन लोगों को बुरी नजर हटाने के लिए हरी घास लें और इसे सिर के चारों ओर 7 बार उल्टी दिशा में घुमाएं। फिर इसे घर के बाहर फेंक दें। इससे बुरी नजर दूर हो जाएगी।

मूलांक 6 

जो लोग किसी भी महीने की जन्मतिथि 6, 15 या 24 पर जन्में, इन लोगों का मूलांक 6 होता है। बुरी नजर को दूर करने के लिए दही लगाएं और नहा लें। नहाने के बाद परफ्यूम लगाएं।

मूलांक 7 

अगर आपकी जन्मतिथि 7,16 .या 25 है, तो मूलांक 7 वाले अपने हाथ में 5 लौंग और एक चुटकी हल्दी लें। इसे सिर और शरीर के चारों ओर 7 बार घुमाएं। फिर इसे कागज पर रखकर घर के बाहर जला दें।

मूलांक 8

किसी भी महीने की 8, 17 या 26 को जन्में लोग मूलांक 8 वाले होते है। इन लोगों को बुरी नजर दूर करने के लिए नमक वाला पानी लेकर स्नान करना चाहिए। नहाने के बाद अपने शरीर पर सरसों का तेल लगाएं।

मूलांक 9 

जिन लोगों की जन्मतिथि 9, 18 या 27 है, उन लोगों को एक लाल मिर्च अपने हाथ में लेनी है और फिर सिर के ऊपर 9 बार उल्टी दिशा में घुमाएं। फिर इसे घर के बाहर जला दें। 

प्रमुख खबरें

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर