इमरान की इस्लामाबाद की रैली में बड़े धमाके का था प्लान? TTP के चार आतंकी पाक सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़े

By अभिनय आकाश | Mar 29, 2022

क्या इस्लामाबाद की रैली के दौरान इमरान खान पर जानलेवा हमला होने वाला था। क्या पाकिस्तान का तहरीके तालिबान इमरान की जान लेना चाहते था?  दरअसल, इन सारी बातों के पीछे की वजह इस्लामाबाद से तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के चार आतंकियों की गिरफ्तारी है। आतंकियों के पास से विस्फोटक भी बरामद हुआ है। जबकि एक आतंकी भागने में कामयाब रहा है। बताया जा रहा है कि इन आतंकियों का इस्लामाबाद में सियासी रैली में हमले का प्लान था। 

इसे भी पढ़ें: रालिव, त्सालिव या गालिव: सिख का सिर, मुसलमान का घर और हिंदू की जर के नारे के साथ इस्लामिक अलगाववाद की शुरुआत

अविश्वास प्रस्ताव के चक्रव्यूह में फंसे इमरान खान ने दो दिन पहले इस्लामाबाद में रैली की थी। अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान- अफगान बॉर्डर पर तालिबानियों का दबदबा है। जिन्हें तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के नाम से जाना जाता है। तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान पूरे पाकिस्तान में शरीया कानून लाने की मंशा रखता है। तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान का मतलब है 'पाकिस्तानी छात्रों का अभियान'। तालिब का अर्थ 'छात्र' होता है या फिर 'धार्मिक शिक्षा मांगने वाला' और 'तहरीक' का अर्थ 'अभियान' या 'मुहिम' होता है। आतंकी संगठन अल-कायदा से टीटीपी के गहरे रिश्ते माने जाते हैं। 2014 में पेशावर के आर्मी स्कूल पर हमला करके कई मासूम बच्चों को मौत की नींद सुला दिया था। 

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत

किसानों को मिलेगी Quality Inputs: कृषि मंत्री Vijay Sinha ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई