IIFA 2019 का आगाज! देखें बॉलीवुड सितारों की धमाकेदार परफॉर्मेंस की एक झलक

By रेनू तिवारी | Sep 16, 2019

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे नामी अवार्ड्स शो 'आईफा' (IIFA- International Indian Film Academy Awards) अवार्ड्स 2019 का आगाज हो चुका है। IIFA अवार्ड्स के 20वें संस्करण में सभी बॉलीवुड सेलेब्स और उनके फैंस के लिए एक ग्रांड प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया गया। अवार्ड्स शो के लिए 16 सितंबर यानी आज रात बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरेंगे। IIFA अवार्ड्स लाइव सेरेमनी 18 सितंबर को होगी।

2019 का ये बॉलीवुड कार्निवल, बॉलीवुड के दिग्गजों सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ और सारा अली के शानदार परफॉर्मेंस का गवाह बनेगा। 20वें आइफा अवॉर्ड्स सेरेमनी को इस बार अर्जुन कपूर और आयुष्मान खुराना होस्ट करने वाले थे लेकिन शो के निर्मातोओं ने कुछ बदलाव किए और ये मौका अर्जुन कपूर के हाथ से निकलकर कार्तिक आर्यन के पास आ गया। इसके साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस लेकर आ रहे हैं। आईफा (IIFA) अवार्ड्स की रात यानी की 18 सितंबर मुंबई में एक शानदार रात होने जा रही है। 

आये देखते हैं एक झलक बॉलीवुड सेलेब्स के प्रेक्टिस परफॉर्मेंस की- 

भारत की सबसे कम उम्र की और सबसे चर्चित गायक अनुभूति धवानी भानुशाली हम सबको अपना शिकार बनाने के लिए तैयार है!

इस बार प्रियंका चोपड़ा भी 'आईफा' का हिस्सा बनेंगी। प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। 

दीपिका पादुकोण भी अपने कॉकटेट स्टाइल में धमाकेदार डांस करती दिखाई दे रही हैं। 

ऊर्जावान श्यामक डावर की टीम के साथ प्रेक्टिस करती सारा अली खान।

18 सितंबर को IIFA मंच पर सेट पर कैटरीना कैफ की शानदार परफॉर्मेंस की झलक।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह