भोजपुरी गाने 'सैयां के बुलेट' पर करण खन्ना के साथ रोमांटिक हुईं अभिनेत्री अक्षरा सिंह, देखें वायरल वीडियो

By एकता | Mar 31, 2022

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी के घर से निकलने के बाद से पहले से ज्यादा हिट हो गयी हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज की वजह से सोशल मीडिया पर छायी रहती हैं। इन दिनों भी अभिनेत्री अपनी एक रील की वजह से इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का रोमांटिक हॉलिडे, यॉट पर राइड एन्जॉय करता नजर आया कपल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस रील में अभिनेत्री अपने नए गाने 'सैया के बुलेट' पर अभिनेता करण खन्ना के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं। लाल कलर के लहंगे में अभिनेत्री बड़ी ही सेक्सी लग रहीं हैं और ऊपर से उनकी हॉट अदाएं लोगों पर कहर बरसा रही हैं। अभिनेत्री की इस वीडियो को अबतक लाखो लोग देख चुके हैं और देखने वाले आहें भरने पर मजबूर हो गए हैं। हॉट, सेक्सी, हिट, सुपरहिट जैसे शब्दों से कमेंट सेक्शन भरा हुआ नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: पराठे और डोसा खाकर शहनाज गिल ने कम किया था 12 किलो वजन, शिल्पा शेट्टी के शो में किया खुलासा

अभिनेत्री अक्षरा सिंह के नए गाने 'सैया के बुलेट' की बात करें तो यह गान बीते दिन यानि कि 30 मार्च को अपन भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में अभिनेता करण खन्ना और अभिनेत्री अक्षरा सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गयी है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। गाने को अबतक दो मिलियन व्यूज मिल चुके हैं इसी के साथ यह गाना सुपरहिट हो चूका है।

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा