North Korea Execution: साउथ कोरियन फिल्म देखना छात्रों को पड़ा महंगा, सनकी तानाशाह के देश में भीड़ के सामने गोली मारकर कर दी गई हत्या

By अभिनय आकाश | Dec 06, 2022

नॉर्थ कोरिया में हाई स्कूल के दो नाबालिग छात्रों को दक्षिण कोरियाई फिल्म देखने की वजह से मौत के घाट उतार दिया गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने हाई स्कूल के दो छात्रों को अपने दोस्तों के साथ दक्षिण कोरियाई नाटक शो देखने और शेयर करने के लिए मार डाला गया है। के-ड्रामा देखना और वितरित किए जाने को लेकर नॉर्थ कोरिया में सख्त पाबंदी है। 

इसे भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया ने सैन्य तैयारियों को लेकर उत्तर कोरिया पर नये प्रतिबंध लगाए

2020 में उत्तर कोरिया ने वैचारिक और सांस्कृतिक उपकरणों को नियंत्रित करने वाले कानून को लागू किया और कोरियाई शो और संगीत की बढ़ती लोकप्रियता के उद्देश्य से विदेशी सूचना और प्रभाव पर प्रतिबंध लगा दिया। दक्षिण कोरियाई शो फ्लैश ड्राइव पर तस्करी किए जाते हैं और जुर्माना या इससे भी बदतर, कारावास से बचने के लिए बंद दरवाजों के पीछे देखे जाते हैं। 

प्रमुख खबरें

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा