दक्षिण कोरिया ने सैन्य तैयारियों को लेकर उत्तर कोरिया पर नये प्रतिबंध लगाए

North Korea
ANI

उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु हथियारों और मिसाइल कार्यक्रम को आर्थिक सहयोग देने की अवैध गतिविधियों में संदिग्ध रूप से लिप्त सात कंपनियों और आठ व्यक्तियों पर दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया।

सियोल। उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु हथियारों और मिसाइल कार्यक्रम को आर्थिक सहयोग देने की अवैध गतिविधियों में संदिग्ध रूप से लिप्त सात कंपनियों और आठ व्यक्तियों पर दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया। दक्षिण कोरिया में बिना अनुमति के उत्तर कोरिया के साथ किसी भी तरह का कारोबार करने पर मनाही है। यह कदम काफी हद तक सांकेतिक है, क्योंकि दोनों विरोधी देशों के बीच बहुत कम वित्तीय सौदे होते हैं। बहरहाल, दक्षिण कोरिया के इस कदम पर उत्तर कोरिया असहज होकर प्रतिक्रिया दे सकता है। उत्तर कोरिया ने पिछले महीने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक येओल और उनकी सरकार को ‘मूर्ख’ और ‘अमेरिका की ओर से दी गई हड्डी चबाता जंगली कुत्ता’ करार दिया था।

इसे भी पढ़ें: England vs Pakistan : पहली बारी में मेहमान टीम ने 657 रन बनाकर बनाया रिकॉर्ड, 108 रन के साथ पाक की पारी जारी

इसके बाद सियोल ने कहा था कि वह प्योंगयांग पर और अधिक एक पक्षीय प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। अमेरिकी कोषागार विभाग की ओर से उत्तर कोरिया की सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी के तीन सदस्यों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के थोड़ी देर बाद ही दक्षिण कोरिया की ओर से भी प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया गया। उत्तर कोरिया के परमाणु और बैलिस्टिक हथियारों के विकास में मदद करने के लिए अमेरिका ने इन तीनों पर प्रतिबंध लगाया। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण कोरिया की ओर से बढ़ते हथियार के खतरों के मद्देनजर सियोल ने ये प्रतिबंध लगाए हैं। उत्तर कोरिया की ओर से पिछले महीने किये गये एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण को लेकर सियोल ने यह बात कही।

इसे भी पढ़ें: क्या भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान से रवानगी के साथ ही जादूगर से छिन जाएगा ताज? कांग्रेस का स्पष्ट संदेश- व्यक्ति नहीं, संगठन है सर्वोच्च

इस परीक्षण में यह दर्शाया गया था कि उत्तर कोरिया की मिसाइल अमेरिका की मुख्य धरती तक पहुंच सकती है। जिन आठ लोगों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं उनमें से छह लोग चार उत्तर कोरियाई बैंकों के अधिकारी हैं, एक चेन शिह हुआन नाम का ताइवानी नागरिक है और एक व्यक्ति क्वेक की सेयुंग सिंगापुर का निवासी है। प्रतिबंधित की गई सात कंपनियों में से चार उत्तर कोरिया की हैं, जबकि तीन सिंगापुर स्थित शिपिंग कंपनी हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़