Delhi Yamuna River Flood Alert | दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के पार, निचले इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, अलर्ट जारी

By रेनू तिवारी | Sep 02, 2025

उत्तर भारत में लगातार जारी मानसूनी बारिश के बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के लिए आज के मौसम पूर्वानुमान में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर मंगलवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 205.75 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नदी का बढ़ता जलस्तर दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा कर रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया था कि सरकार स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसे भी पढ़ें: के कविता का BRS में बगावती तेवर, KCR को फंसाने में अपनों का हाथ, मैं खाल उधेड़ दूंगी!'

 

अधिकारियों के अनुसार, सुबह छह बजे पुराने यमुना पुल पर नदी का जलस्तर 205.68 मीटर पर था, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी ऊपर है। उन्होंने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से 2.07 लाख क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 67,260 क्यूसेक और ओखला बैराज से 61,958 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान का साथ दिया, किस बात का शुक्रिया? AAP ने पीएम के SCO वाले बयान पर साधा निशाना

तीनों बैराजों से और अधिक पानी छोड़े जाने के कारण सुबह सात बजे जलस्तर बढ़कर 205.75 मीटर हो गया। हरियाणा से रिकॉर्ड मात्रा में पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, जिसे देखते हुए प्राधिकारी अत्यधिक सतर्क हैं। अधिकारियों ने यमुना के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है क्योंकि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और आज शाम तक इसके 206 मीटर के निकासी चिह्न तक पहुंचने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर