वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ीयों ने मध्य प्रदेश को दिलाए तीन स्वर्ण और दो रजत पदक

By दिनेश शुक्ल | Dec 01, 2020

भोपाल। कोरोना काल के बाद पहली बार मुंबई में याटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वाईएआई सीनियर नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप-2020 में मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स सेलिंग अकादमी की खिलाड़ी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को तीन स्वर्ण और दो रजत पदक दिलाए हैं। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया ने सीनियर नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप में अकादमी की खिलाड़ियों द्वारा अर्जित स्वर्णिम सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद यह पहला अवसर है जब वाटर स्पोर्ट्स सेलिंग अकादमी की खिलाड़ी बेटियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पदक जीतकर मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया। हमें अपनी खिलाड़ी बेटियों पर गर्व है।

इसे भी पढ़ें: मुरैना कृषि उपज मंडी में किसान आपस में भिड़े, एक दूसरे पर चलाई गोलिया

यहां उल्लेखनीय है कि सीनियर नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप में वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की सात खिलाड़ी बालिकाओं ने भागीदारी की और सातों ने ही शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किए हैं। संचालक खेल और युवा कल्याण पवन कुमार जैन ने खिलाड़ियों के प्रतिभा प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद पहली सीनियर नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप में वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की बालिका खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और दो रजत सहित पांच पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने वाटर स्पोर्ट्स सेलिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन अवॉर्डी जी. एल. यादव एवं सहायक प्रशिक्षक अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में हिस्सेदारी कर पदक अर्जित किए।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार