सीडीएस जनरल रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु पर पूर्वोत्तर में शोक की लहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2021

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर के राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और अन्य तमाम हस्तियों ने देश के पहले प्रधान रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और सेना के 11 अन्य अधिकारियों/कर्मियों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बुधवार को मृत्यु हो जाने पर शोक व्यक्त किया। तमिलनाडु के कून्नूर के निकट घने कोहरे के कारण सेना का हेलीकॉप्टर बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में जनरल रावत सहित कुल 13 लोगों मौत हुई है। रावत वेलिंगन में स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में व्याख्यान देने जा रहे थे। पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों से लोगों ने जनरल रावत की मृत्यु पर शोक जताया है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड : कोरोना वायरस से मरने वालों के परिजन को 50-50 हजार रुपये देगी सरकार

मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे।’’ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने भी जनरल रावत की मृत्यु पर शोक जताया है। त्रिपुरा के राज्यपाल एस. एन. आचार्य, अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉक्टर बी. डी़मिश्रा ने भी जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर शोक जताया है।

प्रमुख खबरें

PM मोदी के आह्वान पर दोनों केन्द्रीय मंत्री एक ही कार से कैबिनेट बैठक में पहुंचे

Bangladesh Border पर जबरदस्त कोहराम, Suvendu Adhikari ने 10 हजार घुसपैठिये भगाये, कई अब भी होल्डिंग सेंटरों में बंद

दिल्ली से अमृतसर के लिए भरी थी उड़ान, PAK एयरस्पेस में घुसा Air India का विमान, मचा हड़कंप!

आगे देखें, अतीत में न अटकें..., Mehbooba Mufti ने Kashmiri Pandits के लिए नए पुनर्वास मॉडल की वकालत की