Health Tips: तनाव कम करने का यह तरीका है सबसे कारगर, बॉडी और दिमाग में बनता है बेहतर कनेक्शन

By अनन्या मिश्रा | Jul 17, 2023

आजकल मांइडफुलनेस थेरेपी काफी चलन में है। इस थेरेपी की मदद से आपको खुश रहने में मदद मिल सकती है। इस थेरेपी से प्रेशर और स्ट्रेस कम होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह थेरेपी क्या है और इससे हमें किस तरह का फायदा मिलता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इन सारे सवालों के जवाब देने जा रहे हैं। बता दें कि आज की भागदौड़ और तनाव से भरी लाइफस्टाइल में खुद को खुश रखना, अपने दिमाग को शांत रखना एक बड़ा टास्क है। इसको आप कई तरीकों से कर सकते हैं। इन्हीं में से एक माइंडफुलनेस है। 

इसे भी पढ़ें: Men's Health Week: पुरुष प्रजनन संबंधी समस्याओं न करें अनदेखा, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

स्ट्रेस अवेयरनेस

माइंडफुलनेस स्ट्रेस अवेयरनेस बढ़ाने में मदद करती है। अगर आप किसी चीज को लेकर स्ट्रेस हैं और वह चीज आपको ट्रिगर कर रही है। तो आप आसानी ने शरीर में स्ट्रेस के इमोशनल और साइकोलॉजिकल संकेतों से इसकी पहचान कर सकते हैं।

बेहतर कनेक्शन

माइंडफुलनेस थेरेपी से दिमाग और शरीर के बीच एक बेहतर कनेक्शन बनता है। जिससे आपको पता चलता है कि स्ट्रेस लेने से आपके शरीर पर उसका क्या असर पड़ रहा है। स्ट्रेस के नुकसानों को जानकर आप उन चीजों से दूरी बनाने लगते हैं, जो आपको स्ट्रेस देती हैं। माइंडफुलनेस शरीर को रिलैक्स करने के साथ ही बीपी बढ़ना और स्ट्रेस के लक्षणों जैसे हार्ट रेट का बढ़ना आदि को कम करने का काम करती है।

इम्यून सिस्टम और नर्वस सिस्टम

हमारे इम्यून सिस्टम और नर्वस सिस्टम पर माइंडफुलनेस का अच्छा असर पड़ता है। इससे आपका इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है और बॉडी की बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। इससे स्ट्रेस हार्मोन का लेवल भी कम हो सकता है। साथ ही शरीर में शांति और बैलेंस बना रहता है। इसके साथ ही बॉडी में तनाव के कारण से होने वाले नुकसान भी कम होता है।

इमोशन्स और स्किल्स

हमारे इमोशन्स और स्किल्स पर भी माइंडफुलनेस का असर पड़ता है। इससे आपको अपनी फीलिंग्स पर भी कंट्रोल करना आता है। आप तनाव पैदा करने वाली चीजों पर भी कम ध्यान देते हैं। आप लंबे समय तक माइंडफुलनेस थेरेपी लेते हैं, तो आप स्ट्रेस और चुनौतियों से ज्यादा अच्छे से लड़ पाते हैं। इस थेरेपी की मदद से आपकी स्किल्स निखरकर आती है।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन