कांग्रेस ने विपक्षियों के एकजुट होने का किया आह्वान, कहा- जनादेश ने भाजपा को नकारा

By अनुराग गुप्ता | Oct 24, 2019

नई दिल्ली। चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जनता को शुक्रिया कहा। वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि हमने जो कहा था वह सभी साबित हुआ। एग्जिट पोल पूरी तरह से गलत साबित हुए। आनंद शर्मा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज उनके लिए जश्न मनाने का दिन नहीं है। 

उन्होंने आगे कहा कि यह भाजपा की नैतिक हार है और पार्टी इसे शुरुआत के तौर पर देखती है। आनंद शर्मा ने कहा कि हम इस जनादेश को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने यह साफ कर दिया है कि अब हमें मनोहर लाल खट्टर सरकार को फिर से नहीं देखना है। यही सही वक्त है जब जनादेश का सम्मान करते हुए विपक्षी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार बनानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत