भारत के खिलाफ कप्तान पोलार्ड ने वेस्टइंडीज को बताया ‘अंडरडॉग'', कही ये बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2019

नयी दिल्ली। वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ ‘अंडरडॉग’ माना और कहा कि उनकी टीम शुक्रवार से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला में अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिये बेसिक्स पर ध्यान देगी। 

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार पोलार्ड ने कहा कि हमारा सामना एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी से है और हम अंडरडॉग रहेंगे और यह सही है लेकिन यह अपनी प्रतिभा पर विश्वास करने और रणनीति पर अमल करने से जुड़ा है और जब आप ऐसा करते हैं तो कुछ भी संभव है।

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ने कराया दूसरा टेस्ट मैच ड्रा, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज पर किया कब्ज़ा

उन्होंने कहा कि कुछ विभाग हैं जिनमें सुधार की जरूरत होती है और जब आप ऐसा करते हैं तो अधिकतर आपको अनुकूल परिणाम मिलता है। मौजूदा आईसीसी टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज तीन टी20 मैचों की श्रृंखला से अपने दौरे की शुरुआत करेगा जिसका पहला मैच छह दिसंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प